कृषि, कृषक और मजदूरहिंदुस्तान

दक्षिण तटीय आँध्र के लिए सँकट का समय

शेयर करें...

www.thenationalert.com

विशाखपट्टनम. एक बार फिर आँध्रप्रदेश के लिए खतरे की घँटी बज चुकी है. इस बार दक्षिण तटीय आँध्र के इलाकों को बेहद सतर्क रहना होगा. कारण है वह चक्रवाती तूफान जिसका नाम मुरासु रखा गया है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण – पूर्वी बँगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. इसका व्यापक असर आशँकित है.

क्या होगा…

मौसम के जानकार बताते हैं कि दक्षिण तटीय आँध्र के विभिन्न इलाके मुरासु तूफान की चपेट में आ सकते हैं. इससे बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में सबसे अधिक जलभराव की आशंका है.

विभाग की रपट मुताबिक 2 नवँबर को दक्षिण भारत और बँगाल की खाड़ी में मौसम पर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का गहरा असर रहेगा. पश्चिम – मध्य बँगाल की खाड़ी में पश्चिम – उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, इस सिस्टम के एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशँका है.

2 नवँबर की आधी रात से 3 नवँबर के तड़के के बीच नेल्लोर और नरसपुर के बीच दक्षिणी आँध्र प्रदेश के तट को एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की आशँका है. इसका यह असर होगा कि कई क्षेत्र में तेज और व्यापक बारिश हो सकती है.

तटीय आँध्र प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, कहीं – कहीं पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और रायलसीमा में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ भी होगा प्रभावित…

दक्षिणी ओडिशा, तेलँगाना के साथ ही दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश से लेकर कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की आशँका जताई जा रही है. तैयार हो चुकी फसलों के लिए यह तूफान काल साबित हो सकता है.

आँध्र प्रदेश के तट के पास और उससे दूर चलने वाली हवाओं की गति दोपहर तक 65-75 किमी प्रति घँटा झोंकों के साथ 85 किमी प्रति घँटा, शाम तक 80-90 किमी प्रति घँटा झोंकों के साथ 100 किमी प्रति घँटा हो सकती है. आधी रात तक यह 100-110 किमी प्रति घँटा झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घँटा के चरम स्तर तक पहुँच सकती है.

उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर हवाओं की गति शाम तक 60-70 किमी प्रति घँटा झोंकों के साथ 80 किमी प्रति घँटा हो सकती है. दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना और रायलसीमा में 40-50 किमी/घँटा झोंकों के साथ 60-75 किमी/घँटा की गति से हवाओं के साथ तूफानी मौसम शुरू हो जाएगा.

पश्चिम – मध्य बँगाल की खाड़ी और आँध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र की स्थिति ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ रहने की आशँका है. समुद्र का जलस्तर सामान्य ज्वार – भाटे के स्तर से लगभग 1.0 मीटर ऊपर उठ सकता है. इससे दक्षिण तटीय आँध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है.