पुन्नी मेला : पवित्र नदियों में किया दीपदान
www.thenationalert.com
स्टेट ब्यूरो/रायपुर. सनातन धर्म के पवित्र कार्तिक मास की पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में पुन्नी मेला का आयोजन हुआ. पवित्र नदियों के किनारे बसे इन शहरों में साँस्कृतिक विरासत को सँभालने नई पीढ़ी जिम्मेदारी उठाते देखी गई. नदियों में अलसुबह डुबकी (नहाने) के बाद दीपदान भी किया गया.
कार्तिक पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से खारून नदी और शिवनाथ नदी के किनारे पुन्नी मेले का आयोजन हुआ. खारून नदी के महादेवघाट में ऐतिहासिक पुन्नी मेला और स्नान का आयोजन हुआ. यहाँ हटकेश्वर महादेव मँदिर के पास श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान, दीपदान और पूजा – अर्चना भी की.

* बघेल ने लगाई आस्था की
डुबकी…
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमँत्री भूपेश बघेल मँगलवार सुबह महादेव घाट पहुँचे थे. उन्होंने खारुन नदी के ठँडे पानी में अल सुबह आस्था की डुबकी भी लगाई. स्नान के बाद बघेल ने दीपदान किया. उन्होंने हटकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन भी किए.
इधर, सँस्कारधानी नगरी राजनाँदगाँव के मोहारा में शिवनाथ नदी तट पर तीन दिवसीय मेले का शुभारँभ सोमवार को हुआ था. मँगलवार को मोहारा के पुन्नी मेला में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पवित्र शिवनाथ नदी में स्नान और दीपदान के लिए जुटने लगे थे.
स्नान के बाद उन्होंने शिव मँदिर में पूजा अर्चना की. शिवनाथ नदी पर ही बने महमरा एनीकट के पास भी स्नान आदि करते सनातनी परिवार नज़र आए. 23 से शुरू हुआ मोहारा मेला 25 नवँबर को सँपन्न होगा.
* कैसे शुरू हुआ पुन्नी मेला..?

छत्तीसगढ़ में पुन्नी मेले की शुरुआत लगभग 600 साल पहले की मानी जाती है. समय रहा होगा 1428 ईस्वी का. प्रचलित मान्यता के अनुसार, हैहयवँशी कलचुरी राजा ब्रह्मदेव को कोई संतान नहीं थी. उन्होंने खारुन नदी के तट पर प्रकट हुए स्वयँभू शिवलिंग की पूजा – अर्चना कर सँतान प्राप्ति की मन्नत माँगी थी.
पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद राजा ने 1428 ईस्वी में वहाँ भव्य हटकेश्वर महादेव मँदिर का निर्माण कराया. इसकी खुशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी के लिए भोजन, नाश्ता और मनोरँजन की व्यवस्था भी की कराई. तब से ही प्रदेश में पूर्णिमा के अवसर पुन्नी मेला आयोजित करने की परँपरा रही है.

