खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़धर्म आध्‍यात्‍म

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में हुआ कीर्तन, लँगर

शेयर करें...

www.thenationalert.com

स्टेट ब्यूरो/रायपुर. सिख धर्म के सँस्थापक गुरु नानक देव जी का 557 वाँ प्रकाश पर्व सदगी के बीच धूमधाम से मनाया गया. राजधानी रायपुर, भिलाई सहित अन्य शहरों के गुरुद्वारों में कीर्तन और लँगर का आयोजन हुआ.

राजधानी में स्टेशन रोड गुरुद्वारा, तेलीबाँधा स्थित बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा और पँडरी रोड स्थित खालसा स्कूल परिसर में नगर कीर्तन, गुरबाणी कीर्तन व विशेष दीवान आयोजित हुए. रायपुर में पूर्व मुख्यमँत्री भूपेश बघेल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका.

भिलाई स्थित श्री सिंग सभा सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारे में अरदास और प्रकाश पर्व के अन्य कार्यक्रम हुए. इनमें मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए. उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका.

पवित्र श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की. मुख्यमँत्री ने उप मुख्यमँत्री अरूण साव व अन्य महानुभावों के साथ श्रद्धाभाव से लँगर में शामिल होकर प्रसाद भी चखा.

प्रदेश के अन्य शहरों के गुरुद्वारों में भी श्रद्धा के साथ शबद-कीर्तन और लँगर सेवाएँ आयोजित की गईं. बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अँबिकापुर, जगदलपुर, काँकेर, राजनाँदगाँव, कबीरधाम, महासमुंद सहित अन्य शहरों में स्थित गुरुद्वारे प्रकाश पर्व पर की गई रोशनी जगमगाते नज़र आ रहे हैं.