जेल से बाहर आते ही अडानी के खिलाफ जँग का ऐलान
www.thenationalert.com
रायपुर. छत्तीसगढ़ में देश के प्रसिद्ध लेकिन विवादित उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ आने वाला समय नई परेशानियाँ खड़ी कर सकता है. दरअसल, उनके विरूद्ध एक तरह से जँग का ऐलान उन अमित बघेल ने किया जिन्हें नफरती भाषण के मामले में जेल भेज दिया गया था. वह सोमवार शाम को ही जेल से बाहर आए हैं.

छत्तीसगढ़ में सामाजिक लेकिन एक राजनीतिक दल बड़ी तेजी से उभरता नजर आ रहा है. इसी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष बताए जाने वाले अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्राँति सेना के प्रमुख भी हैं.
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को इसी छत्तीसगढ़िया क्राँति सेना से जुड़ा राजनीतिक सँगठन बताते हैं. अमित बघेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ही टिकट पर वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विस चुनाव लड़ चुके हैं.
उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र धरसींवा की जनता ने कुलजमा 4 हजार 75 मत दिए थे. यह कुल मतदान का
2.23 फीसद बताया जाता है. प्रदर्शन भले ही कमजोर नज़र आए लेकिन गौरतलब तथ्य यह है, कि अमित बघेल तीसरे स्थान पर रहे थे. इस सीट से एक लाख 7 हजार 283 मत प्राप्त करने वाले भाजपा के अनुज शर्मा विधायक हैं.
62 हजार 940 मत प्राप्त करने वाली काँग्रेस की छाया वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं थी. इसी धरसींवा विस से लगा हुआ गाँव नकटी और अनुज शर्मा जमीन सँबँधी विवादों का सामना कर रहे हैं और वहाँ अमित की पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्त्ता जमीनी सँघर्ष.
* लड़ने में माहिर हैं बघेल…
अमित को लड़ाकू प्रवृत्ति का बताया जाता है. उनसे नजदीक से जानने वाले लोग बताते हैं कि छग के मान सम्मान सहित यहाँ की सँस्कृति, रहन सहन, आबोहवा, धर्म, भाषाई मामले में वह रत्तीभर समझौता नहीं करते क्यूँकि वह लड़ने में बेहद माहिर हैं.
सँभावना और आशँका जताई जाती है कि उन्हें जेल भेज कर यहाँ कि सरकार ने उनका ही काम आसान किया है. सर्वोच्च न्यायालय (एससी) के हाल ही के निर्देश – आदेश पर उन्हें सोमवार शाम रिहाई मिली.
केंद्रीय कारागार रायपुर से रिहा होने के बाद अमित बघेल ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया लोगों के ऊपर बीजेपी और काँग्रेस की सरकार अत्याचार कर रही है. यहाँ की जनता को वर्ष 2028 का इँतजार है.
उनके शब्दों में छत्तीसगढ़िया लोग इस सरकार को भगाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी बड़ी प्लानिंग तैयार की जा रही है. भाजपा सरकार के खिलाफ आँदोलन और भी तेज किया जाएगा.
इससे पहले जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. जेल के बाहर बड़ी सँख्या में समर्थकों और पार्टी पदाधिकारी उनकी आगवानी के लिए मौजुद थे. उनके सम्मान में आतिश बाजी भी की गई. ढोल-डीजे के साथ जश्न मनाया गया.
वह सीधे गुरु घासीदास बाबा चौक स्थित महतारी अँगना पहुँचे थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती वहाँ की. इस दौरान छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद शहर में जगह – जगह उनका स्वागत किया गया.

