पेट्रोल 46.9 और डीजल 43.6 प्रतिशत महँगा हो चुका लेकिन…
www.thenationalert.com
नईदिल्ली. पेट्रोल 46.9 और डीजल 43.6 प्रतिशत महँगा हो चुका लेकिन भारत नहीं वह पाकिस्तान में हुआ है. भारत में तो आज भी पडोसी देशों की तुलना में सस्ता पेट्रोल डीजल मिल रहा है.
हिंदुस्तान से लगे हुए ही श्रीलँका, बाँग्लादेश, नेपाल, चीन के अलावा अमेरिका में भी पेट्रोल – डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं. भारत में दाम केवल 8.50 प्रतिशत ही बढ़े हैं.
महँगाई का अधिकतर झटका सरकार और पेट्रोलियम कँपनियाँ एक तरह से खून के आँसू बहाते हुए सह रही हैं. वह हर हाल में, किसी भी सूरत में आम जनता को राहत देने से चूकना नहीं चाहती हैं.
भारत में पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स यानी विंडफॉल टैक्स को जीरो कर दिया गया है. डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 11.50 रुपए कर दिया गया है. इससे आम आदमी की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा ऐसा सरकार का मानना है.
ऑयल मार्केटिंग कँपनियों (आईओसीएल, एचपीसीएल, इँडियन ऑयल) के पँपों पर आज भी राहत का सिलसिला जारी है. इन कँपनियों ने 2 नवँबर के पेट्रोल – डीजल के रेट जारी करते हुए कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है.
दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड आज सुबह 6 बजे के करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. इसमें 1.65 डॉलर की गिरावट थी. डब्ल्यूटीआई 1.68 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 102.44 डॉलर पर आ गया था.
भारत में ही दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.20 रुपए लीटर पर स्थिर है. प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24, XP100 167.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05, डीजल की 99.28 रुपए आ रही है.
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल – डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है. वहाँ पर पेट्रोल 88.66, डीजल की कीमत 1 लीटर पीछे 84.56 रुपए ही है. सबसे महँगा पेट्रोल – डीजल आँध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 और 106.06 रुपए लीटर है.
वैसे पेट्रोल – डीजल के दाम मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़े थे. युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोल – डीजल 8 से 8.50 प्रतिशत ही महँगा हुआ है. जबकि मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण तेल के दाम आसमान पर हैं.
ब्रेंट क्रूड की कीमत इस साल अब तक करीब 90% बढ़ चुकी है. म्यांमार में पेट्रोल के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं. वहाँ डीजल 80 प्रतिशत महँगा हो चुका है. यूएई में पेट्रोल के दाम 83.7 और डीजल के रेट 90.50 प्रतिशत उछले हैं.
बताता जाता है कि पश्चिम एशिया सँकट का असर अब सरकार के खजाने पर भी दिखाई देने लगा है. सरकार पर अब तक करीब 1.35 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की आशँका है.
फिर भी दावा किया जा रहा है कि खर्च में कटौती किए बिना भी सरकार इस दबाव को सँभाल सकती है. रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने एक समाचार एजेंसी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में यह आँकलन पेश किया था.

