धनतेरस पर क्या खरीदें, कब खरीदें ?
www.thenationalert.com
रायपुर. सनातनियों का सबसे बड़ा त्योहार सिर पर है. इस बार दीपावली माह की शुरुआत में पड़ रही है जिसमें अच्छे व्यापार की उम्मीद बँधी है. खासकर के धनतेरस से ज्यादा आस है.
टीम नेशन अलर्ट ने इस बारे में अपने धर्म अध्यात्म के जानकार पँड़ित योगेश तिवारी से बात की. पँड़ित तिवारी कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गईं चीजें बरकत लेकर आती हैं.
उनके अनुसार यह धनतेरस पर भी लागू होता है. इस दिन वैसे तो खरीदी सारे दिन की जा सकती है लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीद कर ज्यादा लाभ उठाया जा सकता है.
तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त :
त्रयोदशी तिथि प्रारँभ : 06 नवँबर 2026, सुबह 10:30 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त : 07 नवँबर 2026, सुबह 10:47 बजे तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त : शाम 05:50 बजे से शाम 07:47 बजे तक
कुल अवधि : 1 घँटा 56 मिनट
प्रदोष काल : शाम 05:20 बजे से शाम 07:56 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) : शाम 05:50 बजे से शाम 07:47 बजे तक
यम दीपम : शुक्रवार, 06 नवंबर 2026
खरीदारी के लिए श्रेष्ठ समय :
धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से लग रही है, इसलिए खरीदारी का सिलसिला सुबह 10:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार खरीदारी के लिए ये समय सबसे फलदायी रहेंगे.
सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त (प्रदोष व स्थिर लग्न) :
समय : शाम 05:50 बजे से शाम 07:47 बजे तक.
प्रदोष काल और स्थिर लग्न (वृषभ काल) में सोने – चाँदी के आभूषण, लक्ष्मी – गणेश के सिक्के और नए बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि स्थिर लग्न में खरीदी गई सँपत्ति घर में लंबे समय तक टिकती है.
दिन का चौघड़िया मुहूर्त :(वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स व बहीखाता)
चर, लाभ और अमृत का चौघड़िया : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
शुभ चौघड़िया : दोपहर 02:50 बजे से शाम 04:15 बजे तक
रात्रि का मुहूर्त :
समय : रात 09:00 बजे से रात 10:30 बजे तक
जो लोग शाम को खरीदारी नहीं कर पाते, वे इस समय धातु की वस्तुएं और झाड़ू खरीद सकते हैं.
धनतेरस पर क्या खरीदना रहता है सबसे शुभ ?
सोना और चाँदी : देवी लक्ष्मी के प्रतीक रूप में सोने के गहने या चाँदी के सिक्के.
पीतल और ताँबे के बर्तन :
पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मँथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत से भरा पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे.
झाड़ू : झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इससे दरिद्रता दूर होती है.
साबुत धनिया : धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदकर दिवाली पूजन में रखना आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है.

