आईएएस ट्रांसफर : राजधानी का 22 वाँ कलेक्टर कौन होगा..?
www.thenationalert.com
रायपुर. क्या आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट शीघ्र आने वाली है..? यदि हाँ, तो प्रदेश की राजधानी रायपुर का 22 वाँ कलेक्टर कौन हो सकता है..? फिलहाल यहाँ पदस्थ
डॉ. गौरव कुमार सिंह क्या बदले जा रहे हैं..? क्या सँस्कारधानी, न्यायधानी के बाद राजधानी में कार्य करने का सौभाग्य आईएएस सँजय अग्रवाल को मिलने जा रहा है..?
यह ऐसे कुछ सवाल हैं जिन्हें इन दिनों राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुना जा रहा है. वैसे, प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन बरस की पारी पूरी होने को है. किसी भी सरकार के लिए चौथा साल बड़ा महत्व का माना जाता है क्यूँकि पाँचवा साल चुनावी वर्ष होता है.
ज्ञात हो, कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने 13 दिसँबर 2023 को शपथ ली थी. रायपुर के साइँस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था. तब मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय के अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमँत्री पद की शपथ ली थी.

मुख्यमँत्री श्री साय के शपथ ग्रहण के बाद पहला मँत्रिमडल विस्तार 22 दिसँबर 2023 को हुआ था. तब नौ अन्य विधायकों ने मँत्री पद की शपथ ली, जिससे मँत्रिमँडल में सदस्य सँख्या 12 हो गई थी.
मँत्रिमँडल का दूसरा विस्तार 20 अगस्त 2025 को हुआ था. रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल रामेन डेका ने तीन विधायकों (गजेंद्र यादव, गुरु खुशवँत साहेब और राजेश अग्रवाल) को मँत्री पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही कोरम पूरा हो गया.
* आईएएस के तबादले कब कब हुए..?
साय सरकार ने कार्यभार सँभालने के बाद से अब तक कई बार छोटे – बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तबादला सूचियाँ जारी की हैं. हालाँकि इनकी कोई एक समेकित आधिकारिक कुल सँख्या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.
उपलब्ध जानकारी अनुसार फिर भी पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 19 दिसँबर 2023 को 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभारों में तब्दीली के रूप में सामने आया था. तब पी. दयानंद को नए मुख्यमँत्री का सचिव नियुक्त किया गया था.
आईएएस दयानंद सहित सूची में सुब्रत साहू. परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अँकित आनँद, डॉ. एस. भारतीदासन और डीडी सिंह जैसे नाम शामिल थे. आईएएस सुब्रत साहू को मुख्यमँत्री के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद से मुक्त कर दिया गया. उल्लेखित शेष चारों अधिकारियों को भी मुख्यमँत्री सचिवालय की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था.
साय सरकार के समय राज्य में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल इसके ठीक अगले महीने यानी 3 जनवरी 2024 को हुआ था. तब 19 जिला कलेक्टर्स सहित 88 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था.
इसमें रायपुर सहित राजनाँदगाँव, गरियाबँद, काँकेर, कोरबा, बेमेतरा, कोंडागाँव, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, दँतेवाड़ा, बीजापुर, सरगुजा, जाँजगीर – चाँपा, बालोद, धमतरी, मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर (एमसीबी), सारँगढ़ – बिलाईगढ़, खैरागढ़- छुईखदान-गँडई (केसीजी) के कलेक्टर बदले थे.
इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फिर 1-2 अगस्त 2024 के दौरान एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 20 आईएएस अधिकारियों को इधर उधर किया गया. कोरिया, बीजापुर और महासमुँद जिलों के कलेक्टर्स बदले गए थे.
आईएएस विनय कुमार लंगेह (2016 बैच) को कोरिया से महासमुँद का नया कलेक्टर बना कर भेजा गया. उनके ही बैच की श्रीमती चँदन सँजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर नियुक्त किया गया था. 2018 बैच के सँबित मिश्रा बीजापुर के कलेक्टर बनाए गए थे.

इसी सूची में महादेव कावरे का भी नाम शामिल था जिन्हें रायपुर सँभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया था. 2015 बैच के प्रभात मलिक को महासमुँद कलेक्टर के पद से हटाकर चिप्स का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया था.
इसके बाद छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 28 नवँबर 2025 को 13 आईएएस अधिकारियों के स्थानाँतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए थे. इस सूची में किसी भी जिले के जिलाधीश का नाम शामिल नहीं था. मतलब फेरबदल सचिव स्तर पर हुआ था.
फिर 6 मई 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जिलों के जिलाधीश सहित 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई. इस सूची में वन सेवा (आईएफएस) के इकलौते अधिकारी का भी नाम शामिल किया गया था.
जिन्हें जिलाधीश बनाया गया था उनमें आईएएस विश्वदीप (बीजापुर), पुष्पा साहू (कोरिया), सँतोष कुमार देवाँगन (जीपीएम),
चँदन त्रिपाठी (बलरामपुर-रामानुजगँज),सँतनदेवी जाँगड़े (एमसीबी), रीना जमील (सूरजपुर), पद्मिनी भोई साहू (सारँगढ़ -बिलाईगढ़) के नाम शामिल थे.
इसी साल 7 जुलाई को आईएएस की एक और तबादला सूची जारी होती है लेकिन इसमें किसी जिले के कलेक्टर का नाम नहीं होता है. सूची में शामिल जिला पँचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त स्तर के 8 अधिकारियों के तबादले किए गए.
साय सरकार 18 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के आईएएस की एक और सूची करती है. इसमें 6 जिलों के नए नए जिलाधीश सहित 22 आईएएस के नाम होते हैं.
सूची में काँकेर कलेक्टर कुँदन कुमार, मुँगेली अमृत विकास तोपनो, सक्ती जयश्री जैन, कबीरधाम तुलिका प्रजापति, गरियाबँद रणबीर शर्मा, एमसीजी में तनुजा सलाम का नाम शामिल था.
इसके बाद आईएएस की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सूची 19 नवँबर 2026 को जारी की जाती है. इसमें चार वरिष्ठ आईएएस को पदोन्नत किया गया था. पदोन्नति लेने वालों में वर्ष 1997 और 2002 बैच के अफसर शामिल थे.
1997 बैच के अफसर जिन्हें अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पद पर पदोन्नत किया गया उनमें सुबोध कुमार सिंह और श्रीमती निहारिका बारिक सिंह का नाम है. 2002 बैच के अफसर जिन्हें प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली उनमें डॉ. रोहित यादव और
डॉ. कमलप्रीत सिंह के नाम शामिल थे.
* राजधानी में गौरव का रिकार्ड…
अब आते जिलाधीश की आने वाली सँभावित सूची पर…दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल बीता चुके आईएएस में रायपुर जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह और महासमुँद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का नाम प्रमुख है. आईएएस सिंह ने 4 जनवरी 2024 को राजधानी में पदभार ग्रहण किया था.
इसी तरह आईएएस लंगेह ने 5 अगस्त 2024 को महासमुँद के 23 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था. वैसे नवँबर 2026 की स्थिति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में वर्तमान कलेक्टर अपना डेढ़ से दो साल (18 से 24 महीने) या उससे थोड़ा अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं.
इनमें जशपुर जिलाधीश रोहित व्यास 22 अक्टूबर 2024 से, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा 05 मार्च 2025, बिलासपुर जिलाधीश सँजय अग्रवाल 19 अप्रैल 2025 से नहीं बदले गए हैं.
इसी तरह 19 अप्रैल 2025 से रायगढ़ में मयँक चतुर्वेदी , बालोद में दिव्या उमेश मिश्रा, कोंडागाँव में नूपुर राशि पन्ना, केसीजी में इँद्रजीत सिंह चँद्रवाल की कलेक्टरी यथावत रही है. आईएएस जन्मेजय महोबे (2011) ने 23 अप्रैल 2025 को जाँजगीर जिले के 22 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था.
वहीं, राजनाँदगाँव, बेमेतरा, सरगुजा, कोरबा, बस्तर, दँतेवाड़ा, सुकमा जैसे जिलों में कलेक्टर्स की नियुक्ति सितँबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच हुई है. उनका कार्यकाल अभी डेढ़ साल से कम का ही है.
बहरहाल, माना जा रहा है कि आईएएस की सँभावित तबादला सूची में रायपुर, बिलासपुर, महासमुँद के नाम तो तयशुदा रहेंगे ही. यहाँ पदस्थ अधिकारियों को आपस में एक दूसरे के स्थान पर भेजा जा सकता है लेकिन सवाल इस बात का है कि सूची आखिर कब जारी होगी ? क्यूँकि जिलों में रफ्तार थम सी गई है.
* राज्य गठन के बाद कौन कब से कब तक रहा..?
* अजय तिर्की :
29/06/2000
18/12/2000
* अमिताभ जैन :
18/12/2000
10/04/2003
* सीके खेतान :
10/04/2003
27/12/2003
* विवेक कुमार देवाँगन :
27/12/2003
29/03/2004
* अमिताभ जैन :
29/03/2004
17/05/2004
* आरपी मंडल :
17/05/2004
23/11/2005
* सुबोध कुमार सिंह :
23/11/2005
30/04/2007
* विकासशील :
30/04/2007
23/04/2008
* सोनमणि बोरा :
23/04/2008
25/10/2008
* विकासशील :
25/10/2008
22/12/2008
* सुबोध कुमार सिंह :
22/12/2008
30/06/2009
* सँजय गर्ग :
30/06/2009
11/09/2010
* डॉ.रोहित यादव :
13/09/2010
27/07/2012
* एसकेएस परदेशी :
28/08/2012
29/01/2014
* ठाकुर राम सिंग :
03/02/2014
04/04/2016
* ओपी चौधरी :
04/04/2016
25/08/2018
* डॉ. बसवराजु एस. :
28/08/2018
11/06/2019
* डॉ. एस. भारतीदासन :
13/06/2019
07/06/2021
* सौरभ कुमार : 07/06/2021
01/07/2022
* डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे :
01/07/2022
04/01/2024
* डॉ. गौरव कुमार सिंह :
4 जनवरी 2024 से अबतक.

