बीजापुर अस्पताल को सहायता केंद्र से मदद मिलेगी
www.thenationalert.com
बीजापुर. जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा, सुविधा तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस सहायता केँद्र का शुभारँभ किया गया. इसका शुभारँभ होने से अब उम्मीद की जा रही है कि स्थिति में सुधार होगा.
दरअसल, जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) उमेश प्रसाद गुप्ता (आईपीएस) हैं. जुलाई 2026 में पदभार सँभालने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में पुलिस सहायता केंद्र की कमी नज़र आई थी.
पहले वे रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत थे. आईपीएस गुप्ता ने इस कमी को दूर करने की योजना पर काम करना शुरू किया. उनकी व्यक्तिगत रूचि के चलते जिला अस्पताल बीजापुर में पुलिस सहायता केँद्र का शुभारँभ हो गया है.
इस केँद्र से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी. दुर्घटना एवं मेडिको-लीगल प्रकरणों में आवश्यक पुलिस कार्रवाई तत्परता से हो सकेगी. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी.
अस्पताल में उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति, अव्यवस्था, असामाजिक गतिविधियों एवं अन्य अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी नियँत्रण रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है. इसके माध्यम से अस्पताल प्रबँधन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा.

