खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़साहित्‍य, समाज और मनोरंजन

दिलीप के कँधों पर प्रदेश सँयोजक का दायित्व

शेयर करें...

www.thenationalert.com

रायपुर. प्रदेश साहू सँघ ने सँगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है. दिलीप साहू के कँधों पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सँयोजक का दायित्व डाला गया है.

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशँसा पर यह नियुक्तियाँ हुई हैं. प्रदेश सँयोजक, प्रदेश महामँत्री सहित कुल 64 पदाधिकारियों एवँ कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं.

इस विस्तार में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों में कार्यरत पत्रकारों को शामिल किया गया है. मीडिया प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश सँयोजक दिलीप साहू बताते हैं कि अशोक साहू को प्रदेश महामँत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

इनके समन्वय से प्रदेश कार्यकारिणी की गतिविधियों को गति देने, विभिन्न जिलों के पत्रकारों के बीच सँपर्क मजबूत करने और सँगठन की योजनाओं को प्रभावी ढँग से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. सलाहकार के रूप में कौशल स्वर्णबेर, चँदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है. सभी रायपुर से हैं. इनके अनुभव से मीडिया प्रकोष्ठ को निरंतर मार्गदर्शन मिलेगा.