खाटू श्यामजी का दर्शन महँगा पड़ा, 9 की मौत
www.thenationalert.com
कोटा. खाटू श्यामजी के दर्शन एक परिवार को बड़ा भारी पड़ गया. महाराष्ट्र के बताए जा रहे इस परिवार के 9 व्यक्तियों की मौत सड़क हादसे में हो गई.
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे का बताया जा रहा है. इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इनका उपचार जारी है.

यह घटना शंभूपुरा गाँव के पास हुई. एक तेज रफ्तार ‘क्रूजर’ गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. पुलिस ने मृतकों की पहचान सज्जन (62), उनकी पत्नी उषा बाई (60), सुशीला (62), कैलाश (35), अनीता (34), बाबूलाल (75), माधवी (32) और सान्वी, जाह्नवी के रूप में की है.
गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे. ये सभी लोग खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे. गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही के वजह से ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है ड्राइविंग के वक्त उसे झपकी लग गई थी.

