खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़धर्म आध्‍यात्‍म

सूर्य का गोचर : 6 नवंबर के दिन विशाखा नक्षत्र में होगा

शेयर करें...

www.thenationalert.कॉम

रायपुर.

6 नवंबर के दिन सूर्य का गोचर रात 9:08 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में होगा. यह नक्षत्र गुरु का है. यहाँ पर सूर्य देव 19 नवंबर तक रहेंगे जोकि कुछेक राशियों के लाभप्रद साबित हो सकते हैं.

टीम नेशन अलर्ट से बात करते हुए पँड़ित योगेश तिवारी कहते हैं कि सूर्य समय – समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं. हर महीने सूर्य की चाल में बदलाव होता रहता है.

पँड़ित तिवारी के मुताबिक सूर्य का नक्षत्र गोचर भी खास महत्व रखता है. इस समय ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में बैठे हुए हैं. इस वक्त राहु के नक्षत्र में सूर्य ग्रह विराजमान हैं.

उनके अनुसार कुछ ही दिनों में सूर्य अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. इस बार सूर्य का गोचर गुरु के नक्षत्र में होने जा रहा है. हिंदू पंचांग मुताबिक 6 नवंबर के दिन सूर्य का गोचर रात 9:08 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में होगा.

गुरु के विशाखा नक्षत्र में सूर्य का गोचर 19 नवंबर के दिन तक के लिए होगा. ऐसे में सूर्य के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है. सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से किन राशियों का समय यादगार रहने वाला है यह नीचे दिया गया है –

गुरु के विशाखा नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से लगभग 6 राशियों का समय लाभदायक माना जा रहा है जोकि निम्न है :

मेष : मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर लाभदायक माना जा रहा है. आपकी किस्मत निखरेगी. नई नौकरी के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं.

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर फायदेमंद माना जा रहा है. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा.

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर शानदार माना जा रहा है. दांपत्य जीवन में सुख – शांति और प्रेम के आसार हैं. बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं.

वृश्चिक : इस राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर शुभ माना जा रहा है. जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी. व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है.

धनु : इस राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलेगी. आपको दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है.

मीन : इस राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर पॉजिटिव माना जा रहा है. आर्थिक स्थिति भी स्थिर रहने वाली है.

स्पष्टीकरण : नेशन अलर्ट यह दावा नहीं करता है कि दी गई जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस पर कोई भी निर्णय अपने हिसाब से लेने आप स्वतंत्र हैं.