खबरों की खबरधर्म आध्‍यात्‍म

एक शाम माजीसा के नाम में भजन प्रस्तुत करेंगी आशा वैष्णव

शेयर करें...

www.thenationalert.com

बालोतरा.

भिंडा कुआं में 13 नवंबर को एक शाम माजीसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें प्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव सहित अन्य गायक रानी भटियानी सा के सुमधुर भजन प्रस्तुत करेंगे.

बालोतरा (राजस्थान) से भिंडा कुआं की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 10.2 से 13 किलोमीटर है. गाड़ी या बाइक से यहाँ पहुँचने में करीब 20 से 30 मिनट का समय लगता है. बालोतरा और बिठूजा रोड पर यह गाँव पड़ता है.

इस कार्यक्रम का आयोजन डुंगरसिंह राजपुरोहित द्वारा किया जा रहा है. आयोजन के सँबँध में जानकारी देते हुए राजपुरोहित परिवार द्वारा बताया गया कि गाँव के सिंहों का गोलिया नामक स्थान पर यह तय किया गया है.

कौन कौन देंगे प्रस्तुति…

इस कार्यक्रम में आशा वैष्णव सहित सरिता खारवाल, ओमभारती गोस्वामी, जगदीश माली, सुश्री ममता, टीना प्रजापति, धर्मेंद्र साँईं नामक कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से माँ की आराधना में सहयोग करेंगे.

13 नवंबर, दिन शुक्रवार को सँध्या 6 बजे से कार्यक्रम प्रारँभ हो जाएगा. पहले रानी भटियानी सा, सँवाईंसिंह दाता, लाल बन्ना सा की आरती होगी. फिर एक शाम माजीसा के नाम कार्यक्रम शुरू होगा.

आयोजन की तैयारियों में राजपुरोहित परिवार के डुंगरसिंह नरपतसिंह, जीतूसिंह अरविंद सिंह, सँवाईंसिंह दिलीपसिंह राजपुरोहित सहित माजीसा माँ को मानने वाले गाँव के सभी भगत लगे हुए है.