खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़

तय हो गया, पारस करेगा निगम का सँचालन

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/ 9770656789

राजनांदगाँव.

नगर निगम में शनिवार को सभापति चुन लिया गया. सीधी भिडँत में पारस वर्मा ने सतीश मसीह को हराते हुए काँग्रेस के खिलाफ भाजपा के पाले में एक और जीत डाल दी.

निगम सभापति के चुनाव की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से प्रारँभ हुई. पहले लग रहा था कि निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा लेकिन बदली हुई परिस्थिति में काँग्रेस मैदान खुला छोड़ने तैयार नहीं हुई.

दोनों दलों से एक – एक प्रत्याशी ने नामाँकन दाखिल किया था. जाँच में दोनों ही प्रत्याशियों के नामाँकन सही पाए गए. वापसी का समय बीत जाने के बाद भी जब कोई पीछे नहीं हटा तो मतदान कराया गया.

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार पारस को कुलजमा 41 वोट मिले. काँग्रेसी सतीश मसीह को 9 मत मिले जबकि दो मत नोटा में गए हैं. महापौर मधुसूदन यादव ने भी मतदान में भाग लिया.

वार्ड 16 से हैं पार्षद . . .

ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड 16 से पारस वर्मा पार्षद निर्वाचित हुए हैं. जीत के अँतर के हिसाब से इस बार उनकी बडी़ विजय हुई है. पारस को पार्षद चुनाव में दो हजार 458 मत मिले थे जबकि उनकी जीत का अँतर दो हजार 167 था. उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी काँग्रेस के कर्तव्य देवाँगन थे. पारस चौथी बार पार्षद बने हैं.