पेंड्रावन जलाशय : चेतावनी के बावजूद सरकार ने कैसे लीज दी..?
www.thenationalert.com
रायपुर. पूर्व मुख्यमँत्री भूपेश बघेल ने पेंड्रावन जलाशय को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बाँध और जलाशय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जल सँसाधन विभाग की रपट में खनन और ब्लास्टिंग से बाँध को सँभावित नुकसान की चेतावनी दी गई है. इसके बावजूद सरकार ने कँपनी को लीज जारी कर दी.
दरअसल, बघेल ने आज इस विषय पर अपने शासकीय आवास में पत्रकारों से चर्चा की थी. उनके ऐसा करते ही यह साबित हो गया है कि पेंड्रावन जलाशय और लीज का मसला प्रदेश में राजनीतिक हो गया है.
* क्या कह गए..?
रायपुर स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बघेल ने पेंड्रावन के ऐतिहासिक महत्व और जलाशय की उपयोगिता का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि पेंड्रावन लगभग 117 वर्ष पुराना है, जबकि यहाँ का जलाशय करीब 50 साल पुराना है.
उनके अनुसार इसका जलग्रहण क्षेत्र भी काफी बड़ा है. जलाशय के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी थी. ऐसे में इस क्षेत्र में खनन की अनुमति देना सुरक्षा के लिहाज से गँभीर विषय है.
बघेल के मुताबिक, पूर्व में डॉ. रमन सिंह की सरकार के कार्यकाल में भी इस जमीन पर चूना पत्थर खनन के लिए उद्योग को अनुमति देने का प्रयास हुआ था. उस समय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था. बाद में लीज निरस्त करनी पड़ी थी.
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान भी उद्योगपतियों ने इस क्षेत्र में खनन की अनुमति माँगी थी, लेकिन जलाशय की सँवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने प्रस्तावों को मँजूरी नहीं दी.
पूर्व मुख्यमँत्री ने जल सँसाधन विभाग की रपट रका हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि खनन के लिए ब्लास्टिंग किए जाने से पेंड्रावन बाँध को नुकसान पहुँच सकता है.
सवाल किया कि जब विभाग ने सँभावित खतरे की जानकारी दी थी, तो सरकार ने किस आधार पर निजी कँपनी को खनन की लीज जारी की? इस मामले में राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की माँग भी की.
इसके अलावा बघेल ने प्रदेश में किसानों की धान की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया. तीन चक्रवातों के कारण कई क्षेत्रों में धान की फसल प्रभावित हुई है.उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को खेतों में जाकर फसल क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए थे.
बघेल के मुताबिक लेकिन अब तक अधिकारी जमीनी स्तर पर सर्वे के लिए नहीं पहुँचे हैं. सर्वे में देरी से प्रभावित किसानों को नुकसान का आँकलन और राहत मिलने में परेशानी हो सकती है.

