खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़नौकरशाहहिंदुस्तान

ईडी को सँदेश कि डरेंगे नहीं, लड़ेंगे…किसने दिखाया साहस ?

शेयर करें...

www.thenationalert.com

रायपुर. देश के नेता प्रतिपक्ष कहते हैं डरो मत… वो डरते भी नहीं हैं… और धीरे धीरे ही सहीं लेकिन छोटे बड़े काँग्रेसियों में भी अब इतना साहस तो आ ही गया है कि वह केंद्रीय जाँच एजेंसियों का डटकर मुकाबला कर सके… उससे लड़ सके. राहुल गाँधी के नक्शेकदम पर छत्तीसगढ़ का एक युवा कदमताल करता नज़र आ रहा है. कौन है वह युवा..? राहुल से उसकी तुलना क्यूँ और कैसे हो रही है आईए इसे समझते हें.

वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के बाद केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने अपना तौरतरीका या तो बदल दिया या फिर उनसे बदलवा दिया गया. एजेंसियों को अब सिर्फ़ विपक्षी नेताओं, उनके समर्थकों अथवा परिजनों के कथित भ्रष्टाचार ही नज़र आ रहे थे.

एजेंसियों ने विपक्षी दलों को सँदेश देने उनके प्रमुख नेताओं को निशाने पर लिया. बहुत हद तक सफल भी हुई. इस दौरान बहुत से नेताओं ने वाशिंग मशीन में धुलकर साफ होने का रास्ता चुनने में ही अपनी भलाई समझी.

यहाँ तक सबकुछ दिल्ली दरबार की मँशा अनुरूप चल रहा था लेकिन उससे एक गलती हो गई. उसने और उसकी एजेंसियों ने उस राहुल गाँधी पर हाथ डालने की असफल कोशिश की जिनकी राजनीति (कम से कम अब तक) पाक साफ ही रही है.

राहुल को झुकाने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया. अरबों रूपए छवि बिगाड़ने फूँक दिए गए. सँसद सदस्यता छीन ली गई. बँगला छीन लिया गया. जब एजेंसियों ने पूछताछ के नाम पर बुलाया तो राहुल गाँधी ने उलटे क्या, कब, कैसे जैसे सवालों से एजेंसियों के ही हाथपैर फुला दिए.

ताकतवर नेतृत्व, दमदार कार्यकर्त्ता…

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल के तेवर एजेंसियों और सरकार के खिलाफ और तल्ख होते चले गए. प्रधान की फर्जी ड्रिग्रियों से शुरू हुई बात वोट चोरी से लेकर फर्जी राष्ट्रवाद तक पहुँच गई.

इस यात्रा में राहुल ने बार बार सँदेश दिया कि सच किसी से भी डरता नहीं. वह डरते भी नहीं है. सँभवतः उनका यह प्रयास रँग लाने लगा है. अब तो काँग्रेसी भी एजेंसियों के करेधराए पर पानी फेरते नज़र आने लगे हैं… राहुल की राह पर चलते नज़र आने लगे हैं. ऐसा इसी छत्तीसगढ़ में इन दिनों हो रहा है.

* चैतन्य ने क्यूँ चुना ऐसा रास्ता..?

छत्तीसगढ़ का एक युवा है चैतन्य बघेल… जिसे उसके चाहने वाले बड़े प्यार से बिट्टू के नाम से पुकारते रहे हैं. चैतन्य का एक और परिचय यह है कि वह उस (न) भूपेश बघेल के सुपुत्र हैं जिन्होंने राज्य में 15 साल से कायम भाजपा सरकार को 15 सीटों पर ला दिया था.

तब राहुल ही की तरह भूपेश भी सरकार और उसके षड़यँत्रों से नहीं डरे थे… और आज बिट्टू नहीं डर रहा है. उसने एजेंसियों से टकराने का वह कठिन रास्ता चुना है जिसमें आए दिन कई तरह की दिक्कत उसके कदमों को राह में आ सकती हैं.

… तो बिट्टू ने किया क्या है ? दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 61 करोड़ रुपए मूल्य की अपनी सँपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई को उसने वकीलों के माध्यम से चुनौती दे दी है.

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अपीलेट ट्रिब्यूनल लगता है. वहाँ पर चैतन्य की अपील सोमवार को पहुँची थी. मामले की सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने ईडी को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.

चैतन्य के वकील के अनुसार, एजेंसी ने जवाब पेश करने के लिए तीन से चार हफ्तों का समय माँगा था. ट्रिब्यूनल ने अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया. अब मामले की अगली सुनवाई 23 नवँबर को होनी है.

… देखते हैं होता क्या है?