खबरों की खबरधर्म आध्‍यात्‍महिंदुस्तान

करणी माँ की ओरण परिक्रमा 22 से, 24 घँटे होंगे दर्शन

शेयर करें...

www.thenationalert.com

बीकानेर. देशनोक में विराजित, जगतजननी माँ करणी की ओरण परिक्रमा 22 नवँबर से आयोजित है. श्री करणी मँदिर निजी प्रन्यास देशनोक ने देश विदेश से ओरण परिक्रमा में शामिल होने आने वाले करणी भगतों के लिए चौबीस घँटे दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है.

प्रति वर्ष माँ करणी की ओरण परिक्रमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को दी जाती है. इसे सनातनी पंचांग में बैकुंठ चतुर्दशी अथवा चाँदनी चौदस के नाम से भी पुकारा जाता है.

* 12 कोस की है परिक्रमा…

करणी माता की प्रसिद्ध ओरण परिक्रमा 12 कोसी यानिकि 36 किलोमीटर की है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के पावन दिन इस ओरण यानिकि पवित्र वनभूमि क्षेत्र में स्वयँ देवी – देवता निवास करते हैं.

यह भी पढ़े :

करणी माँ की ओरण परिक्रमा 13 से https://www.thenationalert.com/?p=16296

माँ के परम भगत देशनोक निवासी अशोक कुमार बताते हैं कि श्री करणी माता का मँदिर और उनकी ओरण भूमि एक – दूसरे के पूरक माने जाते हैं. ओरण पूरे क्षेत्र और गाँव की शोभा व आवरण है. हर साल इस विशेष तिथि पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु इकट्ठा होकर माँ करणी की आराधना करते हैं.

यह भी पढ़े :

3150 किलो बेसन, 7 हजार किलो शक्कर को 2700 किलो घी में पकाकर तैयार हुई महाप्रसादी ! https://www.thenationalert.com/?p=29869

12 कोस की इस पवित्र पदयात्रा वाली परिक्रमा में सैकड़ों भगतों के कई सालों से शामिल होने की बात बताई जाती है. मँदिर समिति हर साल की तरह इस वर्ष भी ओरण परिक्रमा की तैयारियों में जुटी हुई है जोकि अँतिम चरण में बताई जा रही है.

* तीन दिवसीय आयोजन…

तैयारी श्री करणी मँदिर निजी प्रन्यास देशनोक के मार्गदर्शन में की जा रही है. अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्षद्वय सीतादान व गिरिराज, सचिव शँकरदान सहित सदस्यों लक्ष्मणदान, मेघदान, कमेरदान, विजयदान और माँगीदान सहित देशनोक के भगत परिवार जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़े :

24 या 28 : कितने किमी है करणी माँ की ओरण परिक्रमा

24 या 28 : कितने किमी है करणी माँ की ओरण परिक्रमा ?

मँदिर समिति ने ओरण परिक्रमा को लेकर एक सूचना भी प्रकाशित की है. इसके मुताबिक तीन दिवसीय आयोजन 22,23 व 24 नवँबर को होगा. 22 और 23 नवँबर को माँ के दर्शन 24 घँटे किए जा सकेंगे.

ओरण परिक्रमा मार्ग सहित मुख्य मँदिर के आसपास धूपबत्ती, दीपक अथवा किसी भी प्रकार की अग्नि प्रज्वलित करने पर पूरी तरह प्रतिबँध रहेगा. ऐसा अग्निजनित दुर्घटना को रोकने किया गया है.

पूर्ण शराबबँदी सहित भिक्षावृत्ति पर भी रोक लगा दी गई है. ओरण भूमि को बेहद पवित्र माना जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए साफ सफाई पर जोर दिया गया है. सेवादाता सेवा समितियों से अनुरोध किया गया है कि परिक्रमा पूरी होने पर पँडाल हटाने के समय आसपास सफाई कराई जाए.