महादेव सट्टा ऐप : सौरभ चँद्राकर मामले में फिर निराश हुई ईडी
0 विशेष अदालत ने 19 तक जेल भेजा
www.thenationalert.com
रायपुर. महादेव सट्टा ऐप के मामले में सौरभ चँद्राकर को आज न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) पर जेल भेज दिया गया. वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फिर निराश होना पड़ा जब उसकी अर्जी न्यायालय ने पुनः खारिज कर दी.
उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर मुख्य आरोपी बताए जा रहे सौरभ को ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दीपावली के पहले 4 नवँबर को कोर्ट में पेश किया गया था. तब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने उसे 12 नवँबर तक कस्टोडियल रिमांड पर उसके सुपुर्द किया था.
यह भी पढ़िएगा :
आज क्या हुआ…
पहले कस्टोडियल रिमांड (पुलिस / जाँच एजेंसी रिमांड) मँजूर हुई थी. जबकि आज न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) दे दी गई. दरअसल. जाँच एजेंसी सीबीआई ने पुनः कस्टोडियल रिमांड की माँग नहीं की थी. उसके आग्रह पर न्यायिक हिरासत मँजूर हुई.
यह भी पढ़िएगा :
महादेव सट्टा ऐप : सौरभ रिमांड पर सीबीआई के सुपुर्द, हिरासत में मनेगी दीपावली..?
वहीं दूसरी तरफ ईडी को इसी मामले में, इसी आरोपी के खिलाफ पुनः निराश होना पड़ा. उसने गैर – जमानती वारंट को निष्पादित करने जो आवेदन लगाया था उसे स्पेशल कोर्ट ने नामँजूर कर दिया. ईडी की ओर से कोर्ट में सौरभ पाँडेय जिरह कर रहे थे. बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पक्ष रखा.
वहीं दूसरी तरफ 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर सीबीआई ने महादेव आनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े हुए बहुत से मसले पर सौरभ चँद्राकर से पूछताछ की. सँभवतः इसी के मद्देनजर उसने चार वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है.

