खबरों की खबरखेल और खिलाड़ीहिंदुस्तान

क्रिस केर्न्स का 27 साल पुराना कौन सा रिकार्ड तोड़ पाए मिचेल

शेयर करें...

www.thenationalert.com

वेलिंगटन. डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले यह रिकार्ड क्रिस केर्न्स के नाम था.

दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ एक धीमा अर्ध शतक लगाया. उन्होंने 104 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली जोकि उनकी शैली से मेल नहीं खाती है.

फिर भी इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कम स्कोर व बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने डकवर्थ – लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया था.

दिलशान कहाँ पर हैं …

इस साल जनवरी में हुई तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 84, 131 और 137 रनों की शानदार पारियां खेली थीं. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 28 रन बनाए थे.

क्रिस केर्न्स के साल 1999 के 403 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें शनिवार के मैच में सिर्फ 24 रनों की जरूरत थी. उन्होंने पारी के 19वें ओवर में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

इस तरह मिचेल इस साल भारत के खिलाफ अपना पाँचवां वनडे खेलते हुए कुल 435 रन बना चुके हैं. इस खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है.

भारत के खिलाफ एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में इन दोनों के बाद केन विलियमसन (361) और रॉस टेलर (343 रन) का नाम है. यह दोनों खिलाड़ी कीवी टीम की जान हुआ करते थे.

दूसरी ओर दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें, तो एक कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलँका के तिलकरत्ने के नाम है. उन्होंने 2009 में 12 मैचों में 592 रन बनाए थे.

उनके बाद इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक का नाम शामिल है. गेल ने 2002 में भारत के खिलाफ 558 रन बनाए थे. उसी साल ट्रेस्कोथिक ने भी 545 रनों की पारी खेली थी.