रविवार को क्राँति सेना मनाएगी छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब
www.thenationalert.com
रइपुर. छत्तीसगढ़िया क्राँति सेना ने 29 नवँबर को ‘रइपुर चलव’ का आह्वान किया है. दरअसल, इसी रविवार के दिन सेना, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब (महापर्व) का आयोजन करने जा रही है.
रइपुर (रायपुर) में जगह जगह पाम्पलेट पोस्टर के माध्यम से तकरीबन सप्ताह भर से आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार जारी है. शनिवार को दिनभर ऑटो रिक्शा में ध्वनि विस्तारक यँत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

* अस्मिता गौरव दिवस 2026…
रिक्शा चालक आने जाने वालों को पाम्पलेट भी बाँटते दिखाई दिया. इसी पाम्पलेट में अस्मिता गौरव दिवस 2026 शीर्षक से रविवार को ‘रइपुर चलव’ का आह्वान किया गया है.
नेवतइया में सेना का उल्लेख तो है ही साथ ही साथ संग देवइया के रूप में छग महतारी अस्मिता रक्षा मँच रायपुर, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासँघ छग, मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी वर्णन है.
महापरब के रोज इतवार को रैली भी आयोजित है. मंझनिया (दोपहर) 12 बजे ले (से) रैली में आदिवासी, सुवा, कर्मा नृत्य, पँथी सहित राउत नाचा के साथ नवदुर्गा अउ (और) शिव झाँकी में छत्तीसगढ़िया समाज शामिल होगा.
रैली का शुभारँभ महतारी अँगना, गुरु घासीदास चौक यानिकि नगर घड़ी चौक से होगा. रैली सिराही यानिकि समापन बुढ़ा तरिया के सामने स्थित बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा. वहीं पर सभा भी रखी गई है.

