खबरों की खबरखेल और खिलाड़ीहिंदुस्तान

सफेद गेंद से फिर गेंदबाजी करते नज़र नहीं आएँगे शमी

शेयर करें...

www.thenationalert.com

मुँबई. भारत के लिए कुल 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में 27.71 की औसत और 50.28 की गेंदबाजी स्ट्राइक रेट के साथ कुल 229 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद शमी ने अंततः संन्यास का ऐलान कर ही दिया. अब जाकर भारतीय क्रिकेट कँट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके योगदान को याद कर रहा है.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए बीसीसीआई ने कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया. शमी ने शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की थी.

घँटों के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ भारतीय तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित करने के लिए धन्यवाद, टेस्ट कैप 279.’

पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अभी शमी के भीतर टेस्ट क्रिकेट बाकी था. उन्होंने कहा कि ‘शानदार करियर. मैं खुशकिस्मत था कि उस समय टीम का कोच था. भारत के अच्छे प्रदर्शन में उनका बड़ा योगदान रहा.’

शमी की प्रशँसा शास्त्री लिखते हैं कि ‘ उनके बिना तेज गेंदबाजी ईकाई काम नहीं कर पाती. विश्व क्रिकेट में उनके जैसा सीम गेंदबाज नहीं है. जेम्स एंडरसन का नाम भी है. शमी को विकेट नहीं भी मिलते थे तो भी वह विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाता था.’

उन्होंने न्यूजीलैंड में दूसरे वनडे के दौरान मेजबान प्रसारक से कहा कि ‘ उन्हें संन्यास लेते देखना दुखद है. मेरा मानना है कि अभी वह 30 – 40 विकेट और ले सकते थे. इस न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट गेंदबाज के तौर पर होना चाहिए था.’

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा है कि ‘ शानदार टेस्ट करियर पर बधाई मोहम्मद शमी. आपकी कमी खलेगी.’ पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा कि ‘ नीली जर्सी में जल्दी ही आपको देखेंगे.’

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी मैच से पहले शमी के रिटायरमेंट पर बयान दिया. उन्होंने कहा – टीम में शमी का होना बहुत अच्छी बात थी. वह एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी हैं और टीम में उनके जैसा इंसान होना काफी मायने रखता है.

उन्होंने यह भी कहा कि ‘ जब मैं टीम से जुड़ा, तो मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे उनके साथ ड्रेसिंग रूम में भारतीय भाषा बोलने का मौका मिला. उन्होंने मेरी बहुत मदद की. उन्हें जाते हुए देखना एक दुख की बात है. मुझे दुख हुआ लेकिन हां, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट में काफी ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें ऐसा करते देखना वाकई बहुत अच्छा लगता है.

उल्लेखनीय है कि 56 रन देकर 6 विकेट हासिल करना उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. उन्होंने अपने करियर में 6 बार पांच विकेट हॉल और 12 चार विकेट हॉल लिए.