खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़हिंदुस्तान

ओरण परिक्रमा : देशनोक में करणी भगतों का जनसैलाब

शेयर करें...

www.thenationalert.com

देशनोक/बीकानेर. जगतजननी माँ करणी की ओरण परिक्रमा के लिए उनके भगतों – सेवकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हजारों भगत परिक्रमा पथ पर हैं तो हजारों भगतों ने परिक्रमा पूरी कर माँ के दर्शन कर लिए. सोमवार की रात से लेकर मँगलवार दिन तक हजारों सेवक और दर्शन कर सकते हैं.

श्री करणी मँदिर निजी प्रन्यास देशनोक ने देश विदेश से ओरण परिक्रमा में शामिल होने आने वाले करणी भगतों के लिए चौबीस घँटे दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है.

यह भी पढ़िएगा :

करणी माँ की ओरण परिक्रमा 22 से, 24 घँटे होंगे दर्शन

करणी माँ की ओरण परिक्रमा 22 से, 24 घँटे होंगे दर्शन

माँ के परम भगत, भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए कप्तान सज्जन सिंह बताते हैं कि प्रति वर्ष माँ करणी की ओरण परिक्रमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को दी जाती है. इसे सनातनी पंचांग में बैकुंठ चतुर्दशी अथवा चाँदनी चौदस के नाम से भी पुकारा जाता है.

* 12 कोस की है परिक्रमा…

करणी माता की प्रसिद्ध ओरण परिक्रमा 12 कोसी यानिकि 36 किलोमीटर की है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के पावन दिन इस ओरण यानिकि पवित्र वनभूमि क्षेत्र में स्वयँ देवी – देवता निवास करते हैं.

यह भी पढ़िएगा :

करणी माँ की ओरण परिक्रमा 13 से https://www.thenationalert.com/?p=16296

श्री करणी माता का मँदिर और उनकी ओरण भूमि एक – दूसरे के पूरक माने जाते हैं. ओरण पूरे क्षेत्र और गाँव की शोभा व आवरण है. हर साल इस विशेष तिथि पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु इकट्ठा होकर माँ करणी की आराधना करते हैं.

यह भी पढ़िएगा :

3150 किलो बेसन, 7 हजार किलो शक्कर को 2700 किलो घी में पकाकर तैयार हुई महाप्रसादी ! https://www.thenationalert.com/?p=29869

12 कोस की इस पवित्र पदयात्रा वाली परिक्रमा में सैकड़ों भगतों के कई सालों से शामिल होने की बात बताई जाती है. मँदिर समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी ओरण परिक्रमा करने पहुँचे श्रद्धालुओं की हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा है.

श्री करणी मँदिर निजी प्रन्यास देशनोक के अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्षद्वय सीतादान व गिरिराज, सचिव शँकरदान सहित सदस्यों लक्ष्मणदान, मेघदान, कमेरदान, विजयदान और माँगीदान आदि व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़िएगा :

24 या 28 : कितने किमी है करणी माँ की ओरण परिक्रमा

24 या 28 : कितने किमी है करणी माँ की ओरण परिक्रमा ?

मँदिर समिति का यह आयोजन तीन दिवसीय है. परिक्रमा पथ पर 22 नवँबर की शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ नज़र आने लगी थी. रविवार रात को परिक्रमा पूरी कर भगतों ने सोमवार यानिकि 23 नवँबर को दर्शन किए.

जनसैलाब को देखते हुए 22 और 23 नवँबर को माँ के दर्शन की सुविधा 24 घँटे उपलब्ध कराई गई. ओरण परिक्रमा का समापन मँगलवार यानिकि 24 नवँबर को होगा.