अमेरिका तक पहुँचे जशपुर के युवाओं की चढ़ाई के चर्चे
www.thenationalert.com
रायपुर. हिमाचल प्रदेश की पीर पँजाल पर्वत श्रृँखला में स्थित 5,340 मीटर ऊँचे जगत्सुख – एक शिखर को नए चढ़ाई मार्ग से लाँघने वाले जशपुर के युवाओं को एक नई खबर ने रोमाँचित कर दिया है. दरअसल, इन्हें अँतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए चुन लिया गया है. अमेरिका की प्रतिष्ठित सँस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इँस्टीट्यूट द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा.
जशपुर आज छत्तीसगढ़ सहित हिंदुस्तान में प्रसिद्ध है. एक तो यहाँ से मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय आते हैं तो दूसरी ओर यहाँ के युवा नई ईबारत लिख रहे हैं. यहाँ के रवि सिंह, प्रतीक नायक, सचिन कुजूर, रुसनाथ भगत और तेजल भगत को दिसँबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है.
इसमें रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल है. इसमें प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इँस्टीट्यूट अमेरिका भी सहभागी होगा.
प्रशिक्षण एवं मूल्याँकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को लेवल-वन और एक युवा को उन्नत लेवल-टू प्रमाणन मिलने की उम्मीद है. इससे जशपुर मध्य भारत का पहला ऐसा पर्यटन स्थल होगा जहाँ अँतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित रॉक क्लाइंबिंग गाइडों की समर्पित टीम उपलब्ध होगी.
* सीएम साय प्रसन्न…
मुख्यमँत्री साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा कि अँतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ जशपुर यह उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि दूरदर्शी प्रशासन और समुदाय की भागीदारी से किस तरह भारत को वैश्विक स्तर पर एक साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है.
वैसे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है. रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में तकनीकी दक्षता, सुरक्षा उपकरणों की जानकारी और जोखिम प्रबँधन की विशेष आवश्यकता होती है.
अँतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण और प्रमाणन की सीमित उपलब्धता भारत में साहसिक पर्यटन के विस्तार की चुनौतियों में शामिल रही है. ऐसे में जशपुर के युवा यहाँ इतिहास रचने जा रहे हैं.
इससे साहसिक पर्यटन गतिविधियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से सँचालित करने में सहायता मिलेगी. स्थानीय युवाओं की तकनीकी क्षमता और रोजगार की सँभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी.
* मित्तल ने शुरू किया था
जशपुर में साहसिक पर्यटन के विकास और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने की पहल वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के नेतृत्व में प्रारँभ की गई थी. इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का उपयोग करते हुए स्थानीय आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें साहसिक खेलों में प्रशिक्षित करना और पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर तैयार करना था.
इस पहल को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की माउंटेन गाइडिंग एवं आउटडोर प्रशिक्षण सँस्था पहाड़ी बकरा एडवेंचर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सँस्था ने युवाओं को प्रारँभिक स्तर से रॉक क्लाइंबिंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रदान किया.
जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के दीर्घकालिक विकास की कार्ययोजना तैयार करने में भी योगदान दिया. निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से इन युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता विकसित की. राष्ट्रीय स्तर के साहसिक अभियानों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

