विजय बघेल : छग में जोरशोर से गूँजेंगा जय जोहार !
www.thenationalert.com
रायपुर. पूरे छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में एक नारा बड़ी जोरशोर से गूँजेंगा. यहाँ की माटी से प्रेम करने वाला हर आम छत्तीसगढ़िया ‘जय जोहार’ करता नज़र आएगा. दरअसल, इस सँबोधन का उपयोग करने वाले विजय बघेल को सर्वोच्च न्यायालय (एससी) से बड़ी राहत मिल गई है.
बघेल को छग क्राँति सेना के सँस्थापक होने के साथ ही जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का सम्मान मिला हुआ है. उन्हें हेट स्पीच से जुड़े 14 आपराधिक मामलों में नियमित जमानत एससी ने दे दी है.
एससी में उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा था. रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में दिए गए उनके बयान से सँबँधित मामलों में अब विजय के रायपुर जिले से बाहर रहने की पूर्व निर्धारित शर्त को भी हटा दिया गया.
गुरुवार को एससी ने अपना यह फैसला सुनाया. इससे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल 2026 को अमित बघेल को तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी. इसके बावजूद बलौदाबाजार आगजनी काँड से जुड़े अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में होने के कारण उन्हें तत्काल रिहाई नहीं मिल सकी थी.
अँततः 22 जुलाई को रायपुर सेंट्रल जेल से उनकी रिहाई हुई थी. हाईकोर्ट से मिली अस्थायी जमानत की अवधि 22 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी. इधर, अमित बघेल ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एससी में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की थी.
एसएलपी की सुनवाई के दौरान एससी ने अमित बघेल को 28 अक्टूबर को आदेश दिया था कि दो सप्ताह के भीतर हेट स्पीच से जुड़े सभी 14 मामलों में सँबँधित अदालतों के समक्ष सरेंडर करें. इसके अनुपालन में उन्होंने 11 नवँबर को सरेंडर कर भी दिया था.
राज्य शासन की ओर से जमानत का विरोध करते हुए यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि बघेल के विरुद्ध उक्त 14 प्रकरणों के अतिरिक्त 19 अन्य आपराधिक प्रकरणों में आपराधिक पूर्ववृत्त हैं. यह भी इंगित किया गया कि तीन माह की अस्थायी जमानत (पैरोल) की अवधि समाप्त होने के बावजूद बघेल द्वारा तत्काल आत्मसमर्पण नहीं किया गया था.
इसके विरूद्ध बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि सँबँधित अपराधों में अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. बघेल इन मामलों में सात महीने से अधिक समय न्यायिक हिरासत में पहले ही बिता चुके हैं. यह भी सँज्ञान में लाया गया कि एससी के 28 अक्टूबर के निर्देश का पालन करते हुए उन्होंने सभी 14 मामलों में सरेंडर किया है.
एससी ने तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के पश्चात अँततः अमित बघेल को सभी 14 प्रकरणों में नियमित जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश पारित किया. यह स्वतँत्रता भी प्रदान की है कि यदि बघेल द्वारा जमानत की किसी भी शर्त का उल्लँघन किया जाता है, तो राज्य शासन उनकी जमानत निरस्त कराने हेतु उचित आवेदन प्रस्तुत करने के लिए स्वतँत्र होगा.

