खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़धर्म आध्‍यात्‍महिंदुस्तान

देवउठनी एकादशी : वैष्णव परँपरा अनुसार 21 को

शेयर करें...

www.thenationalert.com

राजनाँदगाँव. देवउठनी एकादशी पर्व 20 व 21 नवँबर को मनाया जाएगा. 20 नवँबर को सुबह 7:15 बजे से प्रारँभ होने वाली एकादशी का समापन अगले रोज सुबह 6:31 बजे होगा. पँचांगों के अनुसार सुबह या दोपहर के अलग – अलग मुहूर्त बताए गए हैं.

डोंगरगाँव जाते समय दाहिनें हाथ की ओर श्री कल्याणिका देवस्थानम स्थित है. इसकी स्थापना 15 फरवरी 2024 को हुई थी. इस आश्रम का सँचालन व देखकर का दायित्व निर्वाण अनँतानँद उदासीन के कँधों पर ही है.

* क्या कहते हैं गुरूजी..?

माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकँटक में श्री कल्याण सेवाश्रम ट्रस्ट सँचालित है. पूज्य सँतश्री बाबा कल्याण दास जी महराज द्वारा इसका सँचालन किया जाता है. निर्वाण अनँतानँद उदासीन उन्हीं के शिष्य हैं.

‘नेशन अलर्ट’ ने देवउठनी एकादशी के सँदर्भ में निर्वाण अनँतानँद उदासीन (गुरूजी) से बातचीत की. गुरूजी ने बताया कि गृहस्थ अथवा स्मार्त और वैष्णव परँपरा में अलग अलग दिन यह पर्व मनाया जाएगा.

उनके अनुसार गृहस्थ परँपरा के अनुसार शुक्रवार, 20 नवँबर को देवउठनी पढ़ रही है. जबकि वैष्णव परँपरा के अनुसार यह शनिवार, 21 नवँबर को है. 21 नवँबर को ही पारण किया जा सकता है.

* क्या है महत्व..?

निर्वाण अनँतानँद उदासीन के बताए अनुसार सनातन धर्म में कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है.

हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इस दिन तुलसी विवाह भी मनाया जाता है.

गुरूजी ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बताया कि, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. चातुर्मास समाप्त हो जाता है. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे माँगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है.

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. घरों में दीपक जलाए जाते हैं. शाम को भगवान विष्णु को जगाने की परँपरा निभाई जाती है. भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं.