खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़धर्म आध्‍यात्‍महिंदुस्तान

तुलसी विवाह : 20 नहीं 21 को ही होगा

शेयर करें...

www.thenationalert.com

रायपुर. तुलसी विवाह पर्व इस बार 21 नवँबर को ही मनाया जाएगा. तिथि की घटत बढ़त के कारण ऐसा हो रहा है.

इस सँबँध में नेशन अलर्ट ने धर्म अध्यात्म के अपने जानकार पँडित योगेश तिवारी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि सनातनी पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आयोजन 21 नवँबर 2026 को किया जाएगा.

इस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 06:31 बजे से आरँभ होकर अगले दिन तड़के 04:56 बजे तक रहेगी. हालाँकि, जो लोग अपनी पारिवारिक परँपरा या मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी विवाह करना चाहते हैं वे अपनी सुविधानुसार उसी दिन इस शुभ अनुष्ठान को संपन्न कर सकते हैं.

* प्रदोष काल सर्वोत्तम…

पँड़ित तिवारी के मुताबिक तुलसी विवाह प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है. तुलसी विवाह कराने के लिए तुलसी के पौधे को आँगन या घर की छत पर एक चौकी पर रखें.

तुलसी के गमले में गन्ना गाड़ें और उसी पर लाल चुनरी की सहायता से सुँदर मँडप तैयार कर लें. फिर गमले में भगवान शालिग्राम को स्थापित करें. इसके बाद तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को हल्दी लगाएँ. थोड़ी हल्दी गन्ने के मँडप पर भी लगाएँ.

इसके बाद फल-फूल चढ़ाएँ और तुलसी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाकर रखें. फेरे की रस्म निभाने के लिए घर का कोई पुरुष सदस्य भगवान शालिग्राम को हाथ में उठाकर तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा सिंदूरी रँग में रँगे हुए चाँवल छिड़कते हुए करें.

फेरे के बाद कपूर जलाकर तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती उतारें. अँत में भोग लगाकर प्रसाद सभी में बाँट दें. विवाह सँपन्न होने के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी ब्राह्मण को दान -दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लेंवें.

* क्यूँ हुआ सँशय…

तुलसी विवाह पर्व को लेकर सँशय की स्थिति बताई जा रही है. कोई इसे 20, 21 तो कोई 22 नवँबर को बता रहा है. ऐसा सनातनी पँचांग और अँग्रेजी कैलेंडर की एक ही तारीख को दो तिथियों के पड़ने के चलते होता है.

इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में तिथि की घटत बढ़त बोला जाता है. पँड़ित तिवारी इसे स्पष्ट करते हुए सनातनियों के लिए शुभ मुहूर्त आदि भी बताते हैं जोकि इस प्रकार है :

इस साल 21 नवँबर, दिन शनिवार को तुलसी विवाह पर्व मनाया जाएगा. तिथि और शुभ मुहूर्त नीचे उल्लेखित हैं :

* तिथि : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी.

* द्वादशी तिथि प्रारँभ : 21 नवँबर 2026 को सुबह 06:31 बजे,

* द्वादशी तिथि समाप्त: 22 नवँबर 2026 को सुबह 04:56 बजे.

* मुख्य पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल) : 21 नवँबर को शाम 05:25 बजे से शाम 07:49 बजे तक.

* गोधूलि मुहूर्त : 21 नवँबर को शाम 05:25 बजे से शाम 06:13 बजे तक. इसके पहले देवउठनी एकादशी शुक्रवार, 20 नवँबर को है.

स्पष्टीकरण : नेशन अलर्ट यह दावा नहीं करता है कि दी गई जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस पर कोई भी निर्णय अपने हिसाब से लेने आप स्वतँत्र हैं.