गुप्ताजी और महकमे के ये कैसे दिन..?
www.thenationalert.com
रायपुर. लगता है गुप्ताजी और उनके महकमे के दिन इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं. पहले कैदी फरार हुए और अगले ही दिन एक अन्य कैदी की मौत हो गई. ये मामले महासमुंद जिला जेल से जुड़े हुए हैं.
प्रदेश के डीजी जेल इन दिनों दोहरे प्रभार से लदे हुए हैं. एक तो जेल ही इतना महत्वपूर्ण महकमा है ऊपर से पूरा पुलिस विभाग सँभालना मतलब ओखली में सिर देना.
दरअसल, छग पुलिस के नियमित महानिदेशक यानिकि डीजीपी इन दिनों अवकाश पर बताए जाते हैं. उनके 20 नवँबर के बाद ही कार्य पर उपस्थित होने की सँभावना बताई गई है.
चूँकि पुलिस का काम बेहद जिम्मेदारी भरा होता है इस कारण विभाग को बिना मुखिया के छोड़ा भी नहीं जा सकता. इस कारण डीजी जेल को अतिरिक्त प्रभार में ही सही लेकिन प्रभारी डीजीपी बना दिया गया.
यह भी पढ़े :
अब डीजीपी का प्रभार मिलते ही डीजी जेल की अपनी मूल पदस्थापना स्थल पर नज़र क्या हटी, जेल में दुर्घटना (एँ) घट रही हैं. दुर्घटना को लेकर दो दिन से महासमुंद जिला जेल सुर्खियाँ बटोर रहा है.
पहले दिन चार कैदी जिला जेल महासमुंद की ऊँची दीवारों को फांद गए थे. इनमें से चोरी के मामलों को लेकर कैद एक (पंचराम) कैदी को सरायपाली से वापस गिरफ्त में ले लिया गया है.
पुलिस के अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि सरायपाली में अपनी ससुराल में छिपे कैदी को फिर पकड़ लिया गया लेकिन अभी भी वो फरार कैदी पकड़ से बाहर हैं जिन्हें
एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था.
इस घटना के बाद अब कैदी सैय्यद अशफाक की मौत हो गई है. कैदी सैय्यद की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉड डेट’ घोषित कर दिया.
कैदी सैय्यद की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. वह बिलासपुर के तिफरा स्थित यदुनंदर नगर का निवासी था. एनडीपीएस मामले में साल 2023 से जेल में बँद था.
सैय्यद अशफाक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल, महासमुंद जिला जेल दूसरे दिन भी चर्चा में रहा.

