गुप्ताजी की ये कैसी कढ़ी..?
www.thenationalert.com
रायपुर. शहर कोतवाली के नजदीक स्थित गुप्ताजी शुध्द शाकाहारी भोजनालय आज कढी़ के चलते विवादों में घिर गया. दरअसल, एक ग्राहक ने इसके स्वाद पर सवाल उठाते हुए आपत्ति की है.
गुप्ताजी भोजनालय का सँचालन किन्हीं मुन्नू गुप्ता द्वारा किया जाता है. टिफिन, पार्सल के अलावा यहाँ बैठकर भोजन करने की भी सुविधा उपलब्ध है.
क्या था मेनू में…
बताया जाता है कि प्रतिदिन की ही तरह रोटी, चाँवल, पापड़, आचार, गुलाब जामुन सहित सब्जियाँ भी भोजन सूची (मेनू) में शामिल थी. आलू गोभी, सोयाबीन बडी सहित भजिया कढ़ी भी परोसी जा रही थी.
बुधवार दोपहर को एक कोई अन्य सब्जी भी थी. ग्राहक ने दोपहर में पार्सल लिया और घर चले गया. घर में भोजन करते समय उसे बाकी सब तो ठीक लगा लेकिन कढ़ी का स्वाद अजीब सा लगा. उसने किसी तरह शिकायत नेशन अलर्ट तक पहुँचाईं.
क्या कहते हैं गुप्ताजी..?
इस सँबँध में ‘नेशन अलर्ट’ के सँपर्क करने पर भोजनालय सँचालक मन्नू गुप्ता ने कहा कि कढ़ी सुबह ही बनी थी. उन्होंने कढ़ी में प्याज का भी उपयोग स्वीकार किया. उनके अनुसार प्याज डले होने के चलते स्वाद में यदि किसी तरह की दिक्कत हुई होगी तो ग्राहक को कोई दूसरी सब्जी देने तैयार हैं.
कढ़ी मतलब…
कढ़ी एक दही आधारित व्यंजन है. इसकी उत्पत्ति राजस्थान में हुई थी. बेसन (चने का आटा) और भारतीय मसालों के साथ दही को उबालकर बनाया जाता है जब तक कि यह एक मोटी, तीखी ग्रेवी न बन जाए. कभी – कभी इसे पकौड़ों के साथ भी बनाया जाता है जैसाकि गुप्ताजी भोजनालय में बनाया गया था.

