नाँदगाँव में बाल सँप्रेषण गृह का नया भवन बनेगा
www.thenationalert.com
रायपुर. प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के मँत्रिमँडल ने आज राजनाँदगाँव को नई सौगात दी. मँत्रिपरिषद की बैठक में बाल सँप्रेक्षण गृह भवन के निर्माण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को भूमि आबँटित करने के प्रस्ताव को मँजूरी दी गई है.
राजनाँदगाँव के एक वार्ड का नाम कौरिनभांठा है. इसी वार्ड में राजगामी सँपदा न्यास की भूमि स्थित है. इसके खसरा क्रमाँक 284 की 0.223 हेक्टेयर अर्थात 24,090 वर्गफीट भूमि के आबँटन को मँजूरी दी गई है.
नवीन सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण से विधि से सँघर्षरत बालकों के लिए सुरक्षित आवास, देखभाल, परामर्श, शिक्षा एवं पुनर्वास की सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.
दरअसल, आज की बैठक नाँदगाँव के लिए लाभप्रद रही. मँत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मँडल के नाँदगाँव में सँभागीय कार्यालय की स्थापना के लिए भूमि आबँटन के प्रस्ताव को मँजूरी प्रदान की है.
इसके अँतर्गत राजनाँदगाँव शहर के बल्देव बाग स्थित स्टेट हाईस्कूल परिसर की 264 वर्गमीटर भूमि माध्यमिक शिक्षा मँडल को आबँटित की जाएगी. मँडल के सँभागीय कार्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शैक्षणिक सँस्थाओं को बेहतर सुविधा सुगमता से मिलेगी.
* कई निर्णय हुए…
मँत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. बैठक में छत्तीसगढ़ पँचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन हुआ.
इसके अँतर्गत पूर्व में लागू वर्ष 2024 के नियमों को निरस्त कर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए नियम लागू किए जाएंगें. नवीन नियमों में केंद्र द्वारा सुझाए गए सभी 19 तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय बिंदुओं को शामिल किया गया है.
इससे ग्राम पँचायतों के माध्यम से नलजल योजनाओं का नियमित सँचालन, रखरखाव और प्रभावी प्रबँधन सुनिश्चित होगा. विशेष रूप से एक हजार से कम आबादी वाली ग्राम पँचायतों में नलजल योजनाओं के सँचालन एवँ सँधारण के लिए ‘मुख्यमँत्री नल जल अनुदान’ के माध्यम से वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है.
ग्राम पँचायतों को प्रतिमाह न्यूनतम 50 प्रतिशत जल प्रभार का सँग्रहण करना होगा. वार्षिक जल प्रभार की 75 प्रतिशत से अधिक राशि का सँग्रहण करने वाली ग्राम पँचायतों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री नल जल प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान हुआ है.
राज्य सरकार के इस निर्णय से छोटी ग्राम पँचायतों पर आर्थिक भार कम होगा. ग्रामीण परिवारों को नियमित एवँ गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी.
मुख्यमँत्री की घोषणा के अनुरूप नारायणपुर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के अबूझमाड़िया विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा सँचालित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को तीन वर्षों के लिए आवर्ती एवं अनावर्ती अनुदान स्वीकृत करने का निर्णय आज हुआ.
छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और सँस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के निर्धारित मापदँडों में शिथिलीकरण को मँजूरी दी गई है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारँभ इस महाविद्यालय के सँचालन एवं अधोसंरचना विकास के लिए तीन वर्षों में लगभग 40.98 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है.
इस निर्णय से अबूझमाड़ सहित दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी. उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक – आर्थिक विकास को भी नई गति मिल सकेगी.

