खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़नौकरशाहहिंदुस्तान

रेप कर हत्या का आरोप : दुकान में हुई तोड़फोड़

शेयर करें...

www.thenationalert.com

जगदलपुर. पूर्व भाजपा विधायक के स्वामित्व वाले बताया जा रहा व्यवसायिक परिसर इन दिनों गलत कारणों से चर्चा का विषय बना हुआ है. 21 वर्षीय एक युवती की सँदिग्ध मौत के बाद से कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

दरअसल, बाफना हाउस में युवती का शव फँदे से लटका मिला था. परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशँका जताते हुए निष्पक्ष जाँच की माँग को लेकर मोर्चा खोल दिया है.

क्या है मामला…

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. युवती 21 अक्टूबर से बाफना हाउस में काम करने जा रही थी. 2 नवँबर को वहां उसका शव मिला. पुलिस के मुताबिक गले में चुन्नी का टूटा हुआ फँदा था और शव जमीन पर पड़ा था.

परिजनों का आरोप है कि अँतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते समय शरीर पर चोट और नोचने के निशान दिखाई दिए थे. युवती की चाची ने प्राइवेट पार्ट के पास सूजन और रुई मिलने का दावा भी किया.

परिवार को आशँका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को फँदे पर लटकाया गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवती की तस्वीर लेकर रैली निकाली और न्याय की मांग की.

आक्रोशित भीड़ बाफना हाउस पहुँची थी. वहाँ बाहर रखे गए गमले तोड़ दिए गए. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर किसी तरह स्थिति सँभाली थी. उससे परिजनों ने प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जाँचने और बिना दबाव के कार्रवाई करने की माँग की है.

उनका कहना है कि बाफना हाउस पूर्व विधायक और भाजपा नेता सँतोष बाफना का है, इसलिए उन्हें मामला दबाए जाने की आशँका है. वहीं, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी.