खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़धर्म आध्‍यात्‍महिंदुस्तान

धनतेरस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग

शेयर करें...

www.thenationalert.com

रायपुर. धनतेरस पर इस मर्तबा लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. इस योग के बनने से मेष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक समय दस्तक दे सकता है.

टीम नेशन अलर्ट ने इस सँबँध में धर्म अध्यात्म के अपने जानकार पँड़ित योगेश तिवारी से बातचीत की. पँड़ित तिवारी बताते हैं कि बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है.

उनके अनुसार इस योग को धन, बुद्धि, सुख – सुविधाओं और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग को शुभ योगों में गिना जाता है.

वे कहते हैं कि जब बुध और शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं, तो इस योग का निर्माण माना जाता है. बुध को भगवान विष्णु से और शुक्र को धन – वैभव से जोड़कर देखा जाता है.

मान्यताओं का हवाला देते हुए वे बताते हैं कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की बुद्धि, सँवाद क्षमता और आर्थिक फैसले लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है. व्यापार करने वालों को नए अवसर अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की और आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं.

क्या होगा प्रभाव…

मेष :

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत और समझदारी का लाभ मिलने के सँकेत हैं.

निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. अधिकारियों से प्रशँसा मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं.

व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. किसी पुराने सँपर्क या नई व्यावसायिक योजना से मुनाफा मिलने की संभावना है. परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. घर में सुख – सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है.

तुला :

इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.

लँबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है.

धनु :

यह राजयोग भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. लँबे समय से अधूरी पड़ी इच्छाएं पूरी होने की सँभावना है.

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है.

स्पष्टीकरण : नेशन अलर्ट यह दावा नहीं करता है कि दी गई जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस पर कोई भी निर्णय अपने हिसाब से लेने आप स्वतँत्र हैं.