सोने-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट किस बात का सँकेत है?
www.thenationalert.com
दिल्ली. ठीक दीपावली के समय सोने चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यह किस बात का सँकेत है समझना जरूरी है. साल की अँतिम तिमाही में बैंकों द्वारा की गई जबरदस्त खरीदी ने क्या कीमतों में कमी लाने में कोई भूमिका निभाई है ?
बाजार के जानकार सचिन सावरीकर के अनुसार अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला बढ़ता रिटर्न सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह रहा है.
उनके मुताबिक जनवरी 2026 के आखिर में, जब सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थीं, तब अमेरिका के 10 साल के सरकारी बॉन्ड पर रिटर्न करीब 4.24% था. 5 अक्टूबर तक यह 5.31 फीसद पर पहुँच गया था.
सचिन के शब्दों में ‘ लँबी अवधि के लिए निवेश करने वाले खरीदार अब भी सोने के बाजार में बने हुए हैं. 2026 की दूसरी तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने कुल मिलाकर 289 टन सोना खरीदा. किसी भी साल की दूसरी तिमाही में सोने की यह अब तक की सबसे ज्यादा खरीदारी है.’
कितने गिरे दाम…
सोने और चाँदी की कीमतों में अक्टूबर के महीने में भारी गिरावट देखने को मिली है. बीते महीने चाँदी का दाम 39 हजार से अधिक गिर गया. सोना भी पहले की तुलना में काफी सस्ता हो चुका है.
इस धनतेरस सोना और चाँदी खरीदने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रपट के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148687 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था.
30 अक्टूबर की शाम को दाम घटकर 140054 रुपये के स्तर पर आ गया. यानी महज एक महीने में ही सोने का दाम 8663 रुपए गिर चुका है.
यही हाल चाँदी का है. पिछले महीने की शुरुआत में इसका रेट 220829 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. शुक्रवार शाम को घटकर 181344 रुपये के स्तर पर आ गया.
यानी बीते महीने चाँदी का दाम 39485 रुपये प्रति किलोग्राम गिर चुका था.
मनी कंट्रोल की रपट के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139030 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुँबई व चेन्नई में 138880, जयपुर व लखनऊ में 139030 रुपये
रेट है.

