छठ : आम से लेकर खास तक ने दिया उषा अर्घ्य
www.thenationalert.com
रायपुर. चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व आज उगते हुए सूर्यदेव को उषा अर्घ्य देने के साथ ही पूरे विधि विधान पूर्वक सँपन्न हो गया. आम से लेकर खास लोगों से नदी तालाबों में कमीबेशी के बीच उषा अर्घ्य दिया.
उल्लेखनीय है, कि सूर्य देव के साथ ही प्रकृति और सँतान की देवी छठी मैया के प्रति आभार व्यक्त करने इस पर्व को मनाने का विधान है. अच्छे स्वास्थ्य, परिवार की सुख – समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए इसे मनाया जाता है.
* सूर्य देव की उपासना :
सनातन धर्म में सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और स्वास्थ्य का देवता माना जाता है. पृथ्वी पर जीवन के सँचालन के लिए सूर्य के प्रति आभार प्रकट करने के वास्ते उन्हें अर्घ्य दिया जाता है.
* छठी मैया की पूजा :
छठी मैया को सँतान की रक्षा, उनके अच्छे स्वास्थ्य और लँबे जीवन का आशीर्वाद देने वाली देवी माना जाता है. इस पर्व में माताएँ अपने घर परिवार से जुड़ी मँगल कामनाओं को लेकर कठोर व्रत करती हैं.
* पौराणिक कथाएं :
महाभारत काल :
सूर्यपुत्र कर्ण प्रतिदिन पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते थे. वहीं, द्रौपदी ने भी पाँडवों के सँकट दूर करने के लिए छठ का व्रत किया था.
रामायण काल :
14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने के बाद भगवान राम और माता सीता ने कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य देव की उपासना की थी.
प्रकृति के प्रति आभार :
यह पर्व प्रकृति, जल, वायु और सूर्य के साथ जुड़ा हुआ है. पर्यावरण और जीवन – दायिनी शक्तियों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है.
यह चार दिनों तक चलने वाला एक कठोर और पवित्र लोकपर्व है.

मुख्य केंद्र बिहार, झारखँड और पूर्वी उत्तर प्रदेश माना जाता है लेकिन पूरे भारतवर्ष में इसे पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. पहले डूबते हुए सूरज को और फिर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने की परँपरा छत्तीसगढ़ में भी निभाई गई.
यहाँ औद्योगिकीकरण के चलते प्रदूषित हो रहीं लेकिन पवित्र नदियों महानदी, शिवनाथ, इन्द्रावती, हसदेव,
खारुन, अरपा, रिहंद (रेहर) और पैरी – सोंढूर जैसी नदियों सहित छोटे बड़े तालाबों में सूरज को अर्घ्य दिया गया. इसमें आम से लेकर खास माने जाने वाले सनातनी शामिल हुए.
* कुनकुरी में मनाया छठ :
इधर, मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट में उगते सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा – अर्चना की.
मुख्यमँत्री ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख – समृद्धि, खुशहाली और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की. उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं हैं.
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित स्थानीय जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी सँख्या में छठ व्रती महिलाएं, श्रद्धालु परिजन भी उपस्थित थे.

