बिरसा मुँडा के बहाने आदिवासी और किसानों को साधने का प्रयास शुरू
www.thenationalert.com
रायपुर. पड़ोसी राज्य झारखँड़ के जननायक बिरसा मुँडा के बहाने क्या छत्तीसगढ़ में आदिवासियों और किसानों को साधने का प्रयास शुरू हो चुका है. यह सवाल रविवार को सरगुजा सँभाग में आयोजित हुए जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से ऐसे ही नहीं उठा है.
सरगुजा सँभाग में एक जिला रायगढ़ है. इसी जिले की विधानसभा सीट धर्मजयगढ़ (धरमजयगढ़) में कल राज्य सरकार के बैनर तले बिरसा मुँडा की जयँती धूमधाम से मनाने की सरकारी कोशिश की गई. तब से ही आदिवासी और उनका हर तरह का महत्व चर्चा में है.
* अपने क्यूँ भुलाए, पड़ोसी बिरसा क्यूँ याद आए ..

दरअसल, ये सारे सवाल यूँ ही नहीं हैं. बिरसा जी मूल रूप से झारखँड के थे. वहाँ खूंटी जिले के उलिहातू गाँव के रहने वाले बिरसा आदिवासी समुदाय के एक वर्ग मुँडा से जुड़े थे.
उन्होंने अँग्रेजों और बाहरी जमींदारों (दिकुओं) द्वारा आदिवासियों की सामूहिक पारंपरिक भूमि व्यवस्था को समाप्त करने के खिलाफ कड़ा सँघर्ष किया था. जल, जँगल, जमीन के अधिकार बचाने वह सक्रिय रहे थे.
उन्होंने समाज को सँगठित करने और धार्मिक व साँस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए ‘बिरसैत’ सँप्रदाय की शुरुआत की थी. इस सँप्रदाय ने लोगों को ईसाई मिशनरियों के जबरन धर्म – परिवर्तन के खिलाफ जागरूक किया था.
महान विद्रोह उलगुलान का नेतृत्व बिरसा ने ही किया था. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और साहूकारों के शोषण के विरुद्ध 1899 – 1900 में यह प्रमुख आँदोलन था. इससे आदिवासियों में स्वाभिमान और स्वतँत्रता की अलख भी जगी थी.
अब सवाल इस बात का उठता है कि बिरसा मुँडा की जयँती ही क्यूँ चुनी गई ? क्या छत्तीसगढ़ में महान आदिवासी नेतृत्व नहीं था ? जी नहीं, ऐसा नहीं है.
छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह से लेकर वीर गेंद सिंह (1824 – 25 का परलकोट विद्रोह), कंगला मांझी जैसे जननायक हुए हैं जिन्होंने अँग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को सँगठित किया भी था लेकिन पहचान रायपुर – बस्तर सँभाग से आगे नहीं बढ़ पाई, बिरसा मुँडा जैसी नहीं हो पाई.
… तो क्या छत्तीसगढ़ ने बिरसा मुँडा जैसी शख्सियत को उधार लिया है ? जी नहीं… ऐसा भी नहीं है. सारी कवायद आदिवासियों के साथ साथ उस किसान वर्ग को साधने की भी है जिसका सीधा सँबँध धान से जुड़ा हुआ है. धान छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसल है.
यही धान पड़ोसी राज्यों जैसेकि झारखँड़, मध्यप्रदेश, ओडिसा, बिहार, उत्तर प्रदेश में भी बहुतायत में उपजाया जाता है. आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं. भविष्य में मध्य प्रदेश, ओडिसा, झारखँड़, बिहार में भी होंगे.
धान खरीदी की सरकारी शुरूआत के समय छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय भाजपा के रणनीतिकारों ने लिया था. अब चूँकि बिरसा मुँडा की जयँती इस अवधि में आ रही थी इस कारण इसे उनकी याद से जोड़ दिया गया.
मतलब, एक साथ चार पाँच ऐसे बड़े राज्य जहाँ भाजपा की तूती बोला करती है वहाँ यह आयोजन हुआ. छग के साथ ही अब यूपी, एमपी, ओडिसा, बिहार, झारखँड़ जैसे राज्यों तक भाजपा बात पहुँचाने में लगी रही.
यह अलग बात है कि वह इस प्रयास में कितनी सफल अथवा असफल हुई यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इससे सामाजिक – धार्मिक समीकरण भी अँदरखाने साध लिए गए. वह कैसे हुआ यह समझते हैं.
यूपी के मुखिया को उनके चाहने वाले हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे सँबोधन देते रहे हैं. भाजपा बात सभी वर्गों की करेगी लेकिन उसकी राजनीति हिंदुओं के ही इर्दगिर्द घूमती है. बिरसा मुँडा का भी सँघर्स ईसाई मिशनरियों के जबरन धर्म – परिवर्तन के खिलाफ ही था.
इस कारण वह भाजपा की रणनीति में फिट बैठ रहे थे. एक तरफ आदिवासी, दूसरी तरफ किसान और अँत में हिंदुओं के नेतृत्वकर्ता की भूमिका पर बिरसा सही लग रहे होंगे. इस कारण उनका चुनाव किया गया होगा. सरगुजा सँभाग धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में रहा ही है.
… और स्थान भी कौन सा – वह धरमजयगढ़ जोकि ऐसे जिले (रायगढ़) में आता है जोकि उल्लेखित राज्यों से लगा हुआ है. धरमजयगढ़ की राजनीतिक पृषिभूमि पर नजर डाले तो यह अधिक स्पष्ट हो जाएगा.
* धरमजयगढ़ विस का इतिहास
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इतिहास पर नज़र डालना जरूरी है. वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में यहाँ से ओम प्रकाश राठिया 50,148 (49.62%) मत प्राप्त कर जीते थे. उन्होंने काँग्रेस के चनेश राम राठिया को हराया था जिन्हें 34,530 वोट (34.16%) मिले थे.

यही परिणाम वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में रहा. भाजपा के ओम प्रकाश राठिया ने 52 हजार 435 (39.84%) मत प्राप्त कर काँग्रेस के चनेश राम राठिया को शिकस्त दी थी.
चनेश को तब 49 हजार 68 (37.29%) मत मिले थे. जीत का अँतर 3 हजार 367 वोट का था. निर्दलीय नृपत सिंह राठिया ने 10 हजार 306 (7.83%) व अमृत तिर्की ने 7 हजार 144 (5.43%) मत प्राप्त किए थे.
वर्ष 2013 में काँग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल दिया और नतीजा भी. तब काँग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने 79 हजार 276 (लगभग 50.08% वोट) वोट अर्जित कर भाजपा के दो बार के विधायक ओम प्रकाश राठिया को पटखनी दे दी.
ओम प्रकाश को 59 हजार 288 (लगभग 37.45%) वोट ही मिल पाए थे. उस समय नोटा में 6 हजार 726 वोट (4.25%), बसपा के रामनाथ बैगा को मिले 4 हजार 760 (3.01%), निर्दलीय बेसिल बेक को 2 हजार 517 वोट (1.59%), गोंड़वाना गणतँत्र पार्टी के त्रिभुवन सिंह रथिया को मिले 2 हजार 326 वोट (1.47%) को मिलाने से भी बड़ी हार हुई थी.
काँग्रेस ने 19 हजार 988 मतों से चुनाव जीता था जबकि नोटा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुलजमा 16 हजार 329 मत अर्जित किए थे. भाजपा अब इस सीट को जीतने छटपटा रही है क्यूँकि 2018 और 2023 में भी उसे धरमजयगढ़ गँवाना पड़ा था.
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस विधायक लालजीत सिंह राठिया 95 हजार 173 वोट (55.99%) प्राप्त कर सीट बचा ले गए थे. तब भाजपा के लीनाव बिरजू रथिया को महज 32.26 फीसद (54,838) मत मिले थे. जीत हार का अँतर 40 हजार 335 मतों का रहा था.
उस समय नोटा में पड़े 5 हजार 954, जेसीसीजे उम्मीदवार संतराम रथिया को मिले 4 हजार 574 वोट (2.69%), निर्दलीय हरि तिरके को मिले 2 हजार 314 वोट (1.36%) को भाजपा में मिला दिया जाए तो भी उसकी बड़ी हार हुई थी.
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सफल नहीं हो पाई. काँग्रेस विधायक लालजीत सिंह राठिया 90 हजार 493 (लगभग 49.18%) वोट प्राप्त कर भाजपा के हरिश्चंद्र राठिया जिन्हें 80 हजार 856 (लगभग 43.94%) मत मिले थे से तकरीबन 9 हजार 637 मत से आगे रहे थे.
पिछले चुनावों में जीत हार के अँतर पर नज़र डाली जाए तो 2023 के परिणाम भाजपा के लिए पहले से बेहतर कहे जा सकते लेकिन लहर के बावजूद इस सीट को काँग्रेस के हाथ लगातार तीसरी मर्तबा गँवाना उसे सँभवतः पच नहीं रहा है. शायद इसी कारण उसने जनजातीय गौरव दिवस के लिए इस स्थान को चुना.
किसने क्या कहा…

बहरहाल, जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खराब मौसम के चलते शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने बिरसा मुंडा को भगवान बताया.
मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय ने बिरसा मुंडा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारँभ किया.
इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की पारंपरिक वेशभूषा धारण करने के साथ ही तीर – धनुष, पारंपरिक वाद्ययंत्रों का उपयोग कर जनजातीय समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया.
समारोह में पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती बुधरी ताती, जागेश्वर यादव एवं पंडी राम मंडावी सहित केंद्रीय राज्यमँत्री तोखन साहू, उपमुख्यमँत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कृषि एवं जिले के प्रभारी मँत्री रामविचार नेताम, मँत्रियों लखनलाल देवाँगन, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, रायगढ़ साँसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा साँसद चिंतामणि महाराज, काँकेर साँसद भोजराज नाग, राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा आदि की मौजूदगी में साँस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए.

