निविदा घोटाला : क्या दो आईएएस नपेंगे ?
www.thenationalert.com
नईदिल्ली / चेन्नई. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से जुड़े दो अधिकारियों का आने वाला समय बुरा हो सकता है. दरअसल, दोनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने मुकदमे की मँजूरी दे दी है. मामला निविदा घोटाले का है.
केंद्र ने जिन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अनुमति दी है उनके नाम के. विजय कार्तिकेयन और केएस कंदासामी है. दोनों पर आरोप है कि इनकी सहमति से कोयंबटूर और चेन्नई नगर निगमों में 98.25 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था.
कब मिली अनुमति…
भारत सरकार ने इस हफ्ते इसकी मंजूरी दे दी है. दोनों अधिकारियों के पास अहम प्रशासनिक पद थे. टेंडर प्रक्रिया और कामकाज की सीधी निगरानी की जिम्मेदारी भी इन्होंने हासिल की थी.
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 से 2018 के बीच का यह मामला है. उस समय ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के निर्माण विभाग में आईएएस कंदासामी पदस्थ थे. आईएएस विजय कार्तिकेयन कोयंबटूर नगर निगम के आयुक्त हुआ करते थे.
यह वही समय था जब एआईएडीएमके नेता एसपी वेलुमणि के पास नगर प्रशासन मँत्री का दायित्व था. उस समय कुछ फर्मों को फायदा पहुँचाने के लिए सारा षड़यँत्र किया गया था. वेलुमणि वर्ष 2021 तक इस पद पर रहे थे.
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरसन ने बताया कि प्रधानमँत्री कार्यालय (पीएमओ) ने 12 नवँबर को उल्लेखित आईएएस के खिलाफ मुकदमा चलाने की मँजूरी दी है. मामले की अगली सुनवाई 4 दिसँबर को होगी.

