पचास का औसत वाले विराट इकलौते बल्लेबाज
www.thenationalert.com
वेलिंगटन. सभी सेना (SENA) देशों में विराट कोहली का वनडे में औसत 50 से ज्यादा का हो गया है. वह ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.
दरअसल, विराट कोहली हर मैच में किसी न किसी बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं. इसमें ज्यादातर बल्लेबाजी रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के होते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट के बल्ले से 74 रनों की पारी निकली. तीसरे नँबर पर उतरने के बाद उन्होंने विस्फोटक बैटिंग की.
51 गेंदों की पारी में पूर्व भारतीय कप्तान ने 13 चौकों के अलावा एक छक्का भी मारा. भारत को बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम से जीत मिली.
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 417 पारियों में इन चार देशों के खिलाफ विराट के नाम 134 फिफ्टी प्लस के स्कोर हो गए हैं.
इसमें 45 शतक के साथ ही 89 अर्धशतक शामिल हैं। SENA देशों के खिलाफ विराट ने अभी तक 321 मैचों की 385 पारियों में बैटिंग की है. औसत 48.19 का है.
महान सचिन तेंदुलकर के नाम SENA देशों के खिलाफ 133 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं. उन्होंने 50 शतक के अलावा 83 अर्धशतक लगाए हैं. 1990 में सचिन ने SENA देश के खिलाफ अपने पहला मुकाबला खेला था.
328 मैचों की 417 पारियों में 45.97 की औसत से 17794 रन हैं. SENA के खिलाफ सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
इस मैच से पहले न्यूजीलैंड में कोहली का औसत 49.66 था. 74 रनों की पारी के बाद यह बढ़कर 51.53 हो गया. साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम के नंबर – 3 बल्लेबाज विराट का औसत 76.38, इंग्लैंड में 51.48, न्यूजीलैंड में 51.53 और ऑस्ट्रेलिया में 50.03 है. ऐसे करने वाले वे इकलौते बल्लेबाज हैं.
50+ में कौन कहाँ पर…
विराट कोहली 134
सचिन तेंदुलकर 133
ब्रायन लारा 100
कुमार संगकारा 97

