जब बीजेपी के सीएम ने ही लगवाया नारा : जेपी नड्डा मुर्दाबाद…
www.thenatiomalert.com
भोपाल. जयप्रकाश नड्डा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्तमान केंद्रीय मँत्री, मोहन यादव भाजपा की ही ओर से मध्यप्रदेश के ऐसे नेता जोकि फिलहाल राज्य के मुख्यमँत्री का दायित्व भी सँभाले हुए हैं लेकिन एक नारे ने विचित्र स्थिति का भान करा दिया. अब इसे जबान फिसलने से जोड़ा जा रहा है लेकिन मजे भी लिए जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली का आयोजन किया गया था. मँच से सँबोधन के दौरान ही सीएम मोहन यादव की जुबान फिसल गई है. इसका वीडियो वायरल हो गया है.
वह पीएम मोदी मोदी जिंदाबाद के बाद राहुल गांधी मुर्दाबाद कहना चाह रहे थे लेकिन यह शब्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के लिए निकल गया. भोपाल में आयोजित रैली में यह वाक्या तब हुआ जब वह मँच पर सँबोधन के लिए आए.
नड्डा भी मौजूद थे…
इस रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मँत्री जेपी नड्डा भी भोपाल पहुँचे थे. सीएम ने सँबोधन के दौरान सभी नेताओं का अभिवादन किया. उन्होंने मँच से कहा कि पीएम मोदी जिंदाबाद.
इसके बाद शायद वह राहुल गाँधी का नाम लेना चाहते थे लेकिन केंद्रीय मँत्री जेपी नड्डा का नाम लिया. मोहन यादव ने कहा कि जेपी नड्डा मुर्दाबाद… उनकी जुबान से यह शब्द निकलते ही लोग चौंक गए. हालांकि सीएम ने भी स्थिति को भांप लिया.
उन्हें लगा कि कुछ गलत निकल गया है. उन्होंने स्थिति को संभालते हुए तुरंत कहा कि राहुल गाँधी मुर्दाबाद. दूसरी ओर सीएम मोहन यादव की जुबान फिसली तो पीछे खड़ा सुरक्षाकर्मी चौंक गया. वह परेशानी वाली रिएक्शन देता है. बगल में खड़ीं मँत्री कृष्णा गौर भी हैरान रह जाती हैं. अब वायरल वीडियो के मजे लिए जा रहे हैं.

