लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला टोली की बैठक संपन्न
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खुबचंद पारख ने भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक ली। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति में अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा 5 नवंबर तक सात आयामों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने, संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला संयोजक खुबचंद पारख ने अभियान के उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने तथा सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने पर बल दिया।
बैठक में 5 नवंबर तक सात आयामों के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा जिला टोली ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, नीलू शर्मा, शशिकांत द्विवेदी, योगेश दत्त मिश्रा, एमडी ठाकुर, पूर्णिमा साहू, किरण वैष्णव, राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव, गिन्नी चावला, राजेश श्यामकर, जगजीत सिंह लकी भाटिया, जागृति यादव, किरण साहू, मणीभास्कर गुप्ता, कैलाश शर्मा, रवि सिन्हा, किशुन यदु, तरुण लहरवानी, राजेश जैन रानू, बोधन साहू, अमर लालवानी सहित जिला टोली के सदस्य उपस्थित थे।

