अपराधखबरों की खबरछत्‍तीसगढ़नौकरशाह

शोएब ढेबर केस : टीआई तो नप गए लेकिन आईपीएस को कौन बचा रहा..?

शेयर करें...

www.thenationalert.com

जगदलपुर/रायपुर. फरारी काट रहे जिस एक आरोपी (शोएब ढेबर) की मदद करने के आरोप में नगर निरीक्षक (टीआई) नाप दिए गए उसी से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे अखिल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी पर आखिर किसकी मेहर बरस रही है ? यह आईपीएस किसकी मदद से शान से घूम रहा है, सेवा कर रहा है ? आज नहीं तो कल महकमे में नीचे से ऊपर तक सवाल उठना तय है.

ज्ञात हो, कि शोएब ढेबर कोई मामूली युवा नहीं है. उसके ताल्लुकात अच्छे बुरे मामलों में चर्चा में रहे रायपुर के ढेबर परिवार से हैं. राजनीतिक तौर पर ढेबर परिवार मजबूत रहा है. जोगी से लेकर बघेल तक का आशीर्वाद इस परिवार को मिलते रहा है ऐसा बताया जाता है.

कैसे चर्चा में आया शोएब..?

ज्ञात हो कि बीते दिनों एक काँग्रेसी नेता से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, अमन साव के नाम पर फिरौती माँगी गई थी. चूँकि विश्नोई और साव के नाम अपराध जगत में बड़े माने जाते हैं इस कारण साँसें अटक गई थी.

काँग्रेसी नेता ने बड़े विचार विमर्श के बाद मामले को लेकर रायपुर पुलिस से सँपर्क किया. पुलिस के माथे पर भी पसीने की बूँदें बताई जा रही थी. फिर भी ताबड़तोड़ ढंग से तेलीबाँधा थाने में उसके खिलाफ मामले में केस दर्ज किया गया.

अब उसकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है… क्यूँ कि वह फरार है. कैसे फरार हुआ… किस किस ने मदद की यह समझने एक ओर कार्रवाई पर नज़र डालिएगा.

फरार कारोबारी शोएब ढेबर को सँरक्षण देने के आरोप में नारायणपुर में पदस्थ टीआई विनीत दुबे निलँबित कर दिए गए हैं. रायपुर पुलिस कमिश्नर की जाँच रपट के आधार पर बस्तर रेंज आईजी बीएन मीणा ने मँगलवार को निलँबन का आदेश जारी किया.

निलँबन अवधि में विनीत दुबे
का मुख्यालय रक्षित केंद्र, नारायणपुर रहेगा. विनीत पर कार्रवाई तय थी, अच्छी है लेकिन कई सवाल अभी भी बाकी हैं. बड़ी मछली (आईपीएस) जाल में क्यूँ नहीं फँसी अथवा निकाल बाहर की गई इस पर दबी जुबान से ही सहीं लेकिन बातें होने लगी हैं.